फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2013 दंगा मामला: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत आप के 4 कार्यकर्ता बरी

Tue, 27 Nov 2018 06:40 PM IST
भाषा, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली की एक अदालत ने 2013 के विधानसभा चुनाव के पहले पश्चिम विहार इलाके में दंगा के एक कथित मामले से दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मंगलवार को बरी कर दिया।
विज्ञापन


जैन के वकील मोहम्मद इरशाद ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने मंत्री और ‘आप’ के चार कार्यकर्ताओं को राहत प्रदान करते हुए कहा कि अभियोजन के गवाह जैन की पहचान करने में नाकाम रहे। 

दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म की घटना के बाद प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर दंगा करने और लोकसेवक के कार्य में बाधा डालने के लिए जैन को गिरफ्तार किया था।

अपने आदेश में अदालत ने कहा कि कोई भी लोकसेवक उनके सामने पेश नहीं हुआ जिससे साबित हो कि जैन ने उनके आधिकारिक कार्य में बाधा डाली ।

पुलिस ने जैन और अन्य पर भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (दंगा करने), 332 (जानबूझकर लोकसेवक के काम में अड़चन डालना) और 186 (कार्य में बाधा डालने) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किये थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें