फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि का आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज बनना तय, ग्लास सीट उद्योग लगाने का भी प्रस्ताव

Tue, 14 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-22ई में 70 एकड़ में पतंजलि का आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज खुलना लगभग तय हो गया है। संस्थान की तरफ से कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं, दो और संस्थाओं ने भी प्राधिकरण से जमीन खरीदी है, जिनमें शिरडी साईं फाउंडेशन आदि चुनचुनागिरी मठ शामिल हैं। वहीं, वेदांता क्रेंस ने भी ग्लास सीट के लिए यमुना प्राधिकरण से जमीन मांगी है। 
विज्ञापन


यमुना प्राधिकरण के मुताबिक शिरडी साईं फाउंडेशन ने सेक्टर-22ई में 10 एकड़ जमीन खरीद ली है। पहली किस्त भी 25 लाख रुपये जमा कर दिए हैं। फाउंडेशन ने इस जमीन पर शिक्षा का केंद्र खोलने का प्रस्ताव दिया है। 

दक्षिण भारत की धार्मिक संस्था आदि चुनचुनागिरी महासंस्थानम मठ ने भी यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-22ई में ही 27 एकड़ जमीन खरीदी है। संस्था ने भी इस जमीन पर अध्यात्म का केंद्र खोलने की मंशा जाहिर की है। 
विज्ञापन


पतंजलि की तरफ से भी 70 एकड़ जमीन पर मुहर लग गई है। इस जमीन पर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है। इसी कॉलेज में हॉस्पिटल, नर्सिंग संस्थान और सनियर सेकेंड्री स्कूल खोलने की भी मंशा है। 

प्राधिकरण के मुताबिक केंद्र सरकार से मिलने वाली छूट पाने के लिए पतंजलि संस्थान प्रयासरत है। वहां से हरी झंडी मिलते ही पहली किस्त जमा हो जाएगी। इसके अलावा वेदांता क्रेंस ने भी यमुना प्राधिकरण से करीब 110 एकड़ जमीन मुहैया कराने का प्रस्ताव दिया है।

कंपनी की योजना है कि इस जमीन पर फाइबर और ग्लास सीट बनाने का उद्योग लगाने की योजना है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि इन संस्थाओं से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में अरबों रुपये का निवेश होगा। साथ ही हजारों लोगों को रोजगार के अलावा तमाम सुविधाएं मिलेंगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें