फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसौंडा में पानी की टंकी में कीडे़ मिले

Tue, 26 Jan 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले नगर निगम कार्यालय समेत नामचीन होटलों और रेस्टोरेंट का पानी का सैंपल फेल होने के बाद अब पसौंडा में छह माह पूर्व बनाई गई पानी की टंकी में कीडे़ मिले हैं।
विज्ञापन


जल निगम द्वारा इस टंकी का निर्माण कराया गया था। इसके साथ ही कुल सात जगहों के पानी के नमूने फेल हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह नमूने विगत एक सप्ताह से लिए जा रहे थे।

स्वास्थ्य विभाग ने पिछले एक हफ्ते में कई स्थानों से पानी के नमूने लिए। इनमें से सात जगहों के पानी के नमूने फेल मिले हैं। इनमें से अधिकतर पानी के सैंपल ट्रांस हिंडन क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन


इसमें पसौंडा के चांद मस्जिद के पास, फर्जुलन खां मस्जिद, तईयबा मस्जिद, बड़ी मस्जिद के पास के नमूने फेल हैं। पसौंडा के ही एक इलाके में जल निगम द्वारा छह महीने पहले बनाए पानी की टंकी में कीड़े भी मिले।

इसके अलावा नई मस्जिद के पास सोहन, फुलवाड़ी रामा विहार, सतपाल परचून की दुकान आदि जगहों के पानी के सैंपल फेल मिले हैं। डीएमओ जीके मिश्रा ने बताया कि इन सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है और शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें