फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भारतीय नौसेना अकादमी में पासिंग आउट परेड का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
66 महिला कैडेट समेत छह विदेशी प्रशिक्षुओं ने भी पूरा किया प्रशिक्षण
विज्ञापन

नई दिल्ली । भारतीय नौसेना अकादमी ने एझिमाला में बृहस्पतिवार को स्प्रिंग टर्म कीपासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 311 प्रशिक्षु कैडेट ने प्रारंभिक सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। इनमें 66 महिला प्रशिक्षु भी शामिल थीं। इनके साथ ही बैच में सेशेल्स, तंजानिया और वियतनाम के छह प्रशिक्षुओं ने भी प्रशिक्षण पूरा किया।
विज्ञापन


मिड शिपमैन कुलदीप सिंह को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक
परेड का निरीक्षण दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल समीर सक्सेना ने किया। मौके पर भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट वाइस एडमिरल मनीष चड्ढा, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, विदेशी सैन्य प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे। समारोह में 110वें भारतीय नौसेना अकादमी कोर्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मिड शिपमैन कुलदीप सिंह को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। वहीं, एक्स एनडीए बैच में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर मिड शिपमैन उदयवीर सिंह नेगी को एफओसी इन सी (दक्षिण) ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। 41वें नेवल ओरिएंटेशन कोर्स (एक्सटेंडेड) में कैडेट जानवी चिराग मेहता तथा 42वें नेवल ओरिएंटेशन कोर्स (रेगुलर) में कैडेट सीमा एस तेंदुलकर को सीएनएस स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। नए अधिकारी अब भारतीय नौसेना के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों और युद्धपोतों में आगे का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें