फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, रेल यात्रियों का हाल हुआ बेहाल

Thu, 08 Dec 2016 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ट्रेनें घंटो देरी से चलने और रद्द होने के कारण हो रहे परेशान
खचाखच भरे वेटिंग रूम और प्लेटफॉर्म
जमीन पर बैठकर वक्त गुजारने को मजबूर
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे ने मंगलवार के साथ ही आज बुधवार को भी रेल यात्रियों का हाल बेहाल कर दिया है। ट्रेनें 20-31 घंटे देरी से चलने के कारण यात्री बेदम हैं। ट्रेन के इंतजार में यात्री रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर वक्त गुजारने को मजबूर हैं। वेटिंग रूम व प्लेटफॉर्म इन दिनों खचाखच भरे हुए हैं। वातानुकूलित वेटिंग रूम में भी यात्री जमीन पर बैठकर वक्त गुजारते दिखाई दे रहे हैं। खुले आकाश के नीचे ही चादर बिछाकर ट्रेनों का इंतजार करना मजबूरी बन गई है। भीड़ इतनी है कि दिव्यांगों को बेहद परेशान होना पड़ रहा है। व्हील चेयर लेने में भी यात्रियों को परेशानी हो रही है। डिस्प्ले बोर्ड पर भी ठीक से सूचना नहीं मिल पा रही है। अमर उजाला संवाददाता नवनीत शरण व फोटोग्राफर हिमांशु सोनी ने राजधानी के आनंद विहार व नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का जायजा लिया, तो मंगलवार को कुछ ऐसी ही स्थितियां नजर आईं। पेश है लाइव रिपोर्ट।  
विज्ञापन

कनेक्टिंग टिकट वाले यात्री सबसे ज्यादा परेशान

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
आनंद विहार रेलवे स्टेशन, स्टेशन पहुंचने वाले यात्री बेदम दोपहर 12 बजे
आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में जहां यात्री प्लेटफॉर्म पर परेशान दिखे, तो वहीं यात्रा पूरी कर स्टेशन पहुंचने वाले यात्री भी बेदम नजर आए। रीवा एक्सप्रेस 30 घंटे देरी से दोपहर 1:30 बजे पहुंची। व्हील चेयर नहीं मिलने से दिव्यांग परेशान दिखे। उनके परिजनों को यह कहा जा रहा था कि बिना कुली के व्हील चेयर नहीं दी जाएगी, जबकि यात्री अपना आरक्षित टिकट भी जमा करने को तैयार थे। इंतजार करने के लिए मजबूर
दोपहर एक बजे
स्टेशन पहुंचने पर ही यात्रियों को पता चल रहा था कि उनकी ट्रेन घंटों लेट या निरस्त है। ट्रेन रवाना होने के सही समय की सूचना नहीं मिलने के कारण यात्री घर वापस भी नहीं जा पा रहे थे। स्टेशन पर दोपहर से ही यात्री सप्तक्रांति ट्रेन से जाने के लिए पहुंचने लगे थे, लेकिन यह ट्रेन तीन घंटे देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
20 कदम के लिए कुली मांग रहा 300
दोपहर 1:30 बजे
इस स्टेशन पर दो व्हील चेयर हैं। इसके लिए दिव्यांगों को परेशान होना पड़ रहा था। स्टेशन के अधिकारियों का कहना था कि अन्य व्हील चेयर जगह न होने पर स्टेशन कक्ष में रखी गई हैं। हालांकि सीमित संख्या में व्हील चेयर उपलब्ध होने पर बुजुर्ग, बीमार व दिव्यांग यात्री परेशान रहते हैं। एक महिला अपने पति के साथ परेशान दिखीं। उनका कहना था कि व्हील चेयर के लिए उनसे कुली लाने को कहा जा रहा है। कुली 20 कदम की दूरी तय कराने के लिए 300 रुपये मांग रहा है। हालांकि अमर उजाला संवाददाता के हस्तक्षेप के बाद महिला को आरक्षित टिकट जमा कराने पर व्हील चेयर उपलब्ध करा दिया गया। कनेक्टिंग टिकट वाले यात्री सबसे ज्यादा परेशान
दोपहर दो बजे
कनेक्टिंग ट्रेन के यात्री दोहरी मुसीबत का सामना करते दिखे। जिस स्टेशन से दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ रहे हैं, वह घंटों देरी से रवाना हो रही है। वहां पहुंचने के बाद दूसरी ट्रेन के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उदयपुर से सुबह सात बजे पहुंची रजनी श्रीवास्तव इस वजह से परेशान दिखीं कि उनकी दूसरी ट्रेन शाम चार बजे थी।

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, वेटिंग रूम खचाखच भरा रहा
दोपहर 3:30 बजे
एसी वेटिंग रूम में थोड़ी बहुत बैठने की जगह तो दिखी, लेकिन स्लीपर वेटिंग रूम में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। इस वजह से यात्री प्लेटफॉर्म पर ही चादर बिछाकर ट्रेन का इंतजार करने को मजबूरी दिखे।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन निरस्त होने से बढ़ी भीड़
शाम चार बजे
ट्रेनों के निरस्त होने के कारण यात्री परेशानी में दिखे। नई दिल्ली स्टेशन पर जैसे ही पता चला की संपूर्ण क्रांति ट्रेन निरस्त है, तो यात्री बिहार संपर्क क्रांति की तरफ बढ़े। स्थिति यह थी कि प्लेटफॉर्म नंबर 14 तक पहुंचना लोगों के लिए मुश्किल भरा था। किसी दूसरी ट्रेन में सीट नहीं मिलने की वजह से उसी ट्रेन में जाने की मजबूर दिखे। वास्तविक समय भी नहीं पता चल पा रहा
शाम पांच बजे
यात्रियों को इन दिनों स्टेशन काउंटर, पूछताछ नंबर या इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड से भी ट्रेन की सही टाइमिंग का पता नहीं चल पा रहा है। इस कारण लगातार प्लेटफार्म पर उद्घोषणा सुनते रहना उनकी मजबूरी बन गई है। उद्घोषणा के अनुसार भी ट्रेन समय पर नहीं पहुंच रही है। 10 घंटे देरी से पहुंचने वाली पूर्वा एक्सप्रेस से उतरते हुए यात्री बेदम दिखे।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मेगा ट्रैफिक ब्लॉक से प्रभावित ट्रेनें पूर्ण बहाल
कानपुर सेंट्रल-कानपुर पुल के बीच पुल संख्या 110 पर 27 दिनों के मेगा ट्रैफिक ब्लॉक के कारण प्रभावित ट्रेनों को फिर से बहाल करने का निर्णय लिया गया है। इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 11407/11408 पुणे-लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12209/12210 लखनऊ-काठगोदाम-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12469/12470 चेन्नई सेंट्रल-निजामुद्दीन दूरंतो एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 14221/14222 फैजाबाद-कानपुर अनवरंगज फैजाबाद एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 18191/18192 छपरा जंक्शन-लखनऊ एन ई छपरा जंक्शन एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 19021/19022 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ एन ई-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 24227/24228 वाराणसी-कानपुर सेंट्रल वाराणसी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 64202/64203, 64204, 64206 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल एमईएमयू, ट्रेन संख्या 64209, 64213 लखनऊ-कानपुर सेंट्रल एमईएमयू, ट्रेन संख्या 64214/64216 कल्याणपुर-लखनऊ जंक्शन एमईएमयू, ट्रेन संख्या 64235/64236 बाराबंकी-कानपुर सेंट्रल-बाराबंकी एमईएमयू, ट्रेन संख्या 64251/64252 लखनऊ एन ई-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ एनई एमईएमयू, ट्रेन संख्या 64253 लखनऊ एन ई-कल्याणपुर-लखनऊ एन ई एमईएमयू, ट्रेन संख्या 64254 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ एन ई एमईएमयू, ट्रेन संख्या 64255 लखनऊ एन ई-कल्याणपुर एमईएमयू, ट्रेन संख्या 64257 लखनऊ एन ई-कानपुर सेंट्रल एमईएमयू शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार कानपुर सेंट्रल-कानपुर पुल के बीच पुल संख्या 110 पर 27 दिनों के मेगा ट्रैफिक ब्लॉक के मद्देनजर परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें तत्काल प्रभाव से अपने नियमित मार्गों पर चलेंगी।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मेगा ट्रैफिक ब्लॉक से 7-8 को प्रभावित रहेंगी ट्रेनें
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के लक्सर-देहरादून सेक्शन पर हरिद्वार-मोतीचूर के बीच पुल संख्या-41 और मोतीचूर-राईवाला के बीच पुल संख्या-61 के गार्डरों को बदलने के लिए मेगा ट्रैफिक ब्लॉक करने का निर्णय रेलवे ने लिया है। इसके कारण 7 व 8 दिसंबर को कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। ब्लॉक के दौरान रेलगाड़ियों का आंशिक रूप से निरस्तीकरण गंतव्य से पहले ही कर दिया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 12017/12018 नई दिल्ली-देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 8 दिसंबर को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर से ही अपनी यात्रा समाप्त व प्रारंभ करेगी। यह ट्रेन सहारनपुर-देहरादून-सहारनपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। कटरा-ऋषिकेश हेमकुंड साहिब एक्सप्रेस हरिद्वार-ऋषिकेश-हरिद्वार के बीच रद्द रहेगी। इसी तरह अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस भी हरिद्वार-देहरादून-हरिद्वार के बीच रद्द रहेगी। इलाहाबाद-देहरादून लिंक एक्सप्रेस जो मेरठ सिटी-इलाहाबाद संगम एक्सप्रेस के साथ जोड़ी जाती है, वह 8 दिसंबर को लक्सर-देहरादून-लक्सर के बीच रद्द रहेगी। गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस नजीबाबाद-देहरादून-नजीबाबाद के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

8 of 9
train delay - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह 8 दिसंबर को चलने वाली 19020 देहरादून-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस अपनी यात्रा लक्सर स्टेशन से प्रारंभ करेगी। यह रेलगाड़ी देहरादून-लक्सर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 7 दिसंबर को चलने वाली 19031 अहमदाबाद-हरिद्वार मेल व 8 दिसंबर को चलने वाली 19032 हरिद्वार-अहमदाबाद मेल रुड़की स्टेशन से अपनी यात्रा समाप्त व प्रारंभ करेगी। यह रेलगाड़ी रुड़की-हरिद्वार-रुड़की के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस अंबाला-हरिद्वार-अंबाला के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
ब्लॉक के दौरान निरस्त/आंशिक रूप से निरस्त रहने वाली रेलगाड़ियां
8 दिसंबर को रद्द रहने वाली ट्रेन
54481 हरिद्वार-ऋषिकेश पैसेंजर
54342/54341 देहरादून-सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर
15033/15034 रामनगर-हरिद्वार-रामनगर पैसेंजर
54463/54464 बांदीकुई-ऋषिकेश-बांदीकुई पैसेंजर
54482/54483/54484/54485 हरिद्वार-ऋषिकेश-हरिद्वार पैसेंजर रेलगाड़ियां
54472 ऋषिकेश-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर ऋषिकेश-लक्सर के बीच आंशिक रूप
24888 बाड़मेर-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेस अंबाला-हरिद्वार-अंबाला के बीच

ब्लॉक के दौरान बुधवार को रोककर चलाई जाने वाली ट्रेन
19019 बांद्रा टर्मिनस-देहरादून एक्सप्रेस को मार्ग में 2 घंटे रोककर चलाया जाएगा।
22917 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार एक्सप्रेस को मार्ग में 30 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
12369 हावड़ा-हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस को मार्ग में 45 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
14309 उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस को मार्ग में 1 घंटा रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें