फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: कोलकाता जाने वाली फ्लाइट रद्द, 15 घंटे यात्रियों ने झेली परेशानी; विमान में दो बार बिठाकर उतारा गया

Mon, 28 Jul 2025 08:51 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस की कोलकाता फ्लाइट 15 घंटे की देरी के बाद रद्द कर दी गई। यात्रियों को बिना सुविधाओं के बार-बार विमान में बिठाकर उतारा गया।
विज्ञापन
तकनीकी खराबी से फ्लाइट में देरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता की फ्लाइट अंततः रद्द कर दी गई। करीब 15 घंटे की परेशानी के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को सुबह 10:00 बजे के बाद फ्लाइट रद्द करने की सूचना दी। इस बीच यात्रियों को विमान में 9:00 बजे के करीब दोबारा बिठाया गया, लेकिन फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी तो एयरलाइंस कंपनी ने यात्रियों को विमान रद्द कर घर वापस लौटने की बात कह दी। 

विज्ञापन




यात्री सनी जागलन ने बताया कि उन लोगों को रविवार की रात एक होटल में ठहराया गया था और सुबह 3:00 बजे ही सभी को वहां से एयरपोर्ट लेकर के बस आ गई थी। इस बीच एयरलाइन कंपनी ने यात्रियों को चाय नाश्ता भी नहीं दिया और विमान में दो-दो बार बिठाकर उतारा गया। नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया और निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार शाम से फ्लाइट में हो रही तकनीकी दिक्कत के कारण अब उड़ान भरने से भी यात्री डर रहे थे। तकनीकी दिक्कत के कारण कोलकाता के लिए उड़ान नहीं भरी जा सकी थी। रिलायंस कंपनी ने यात्रियों को एयरपोर्ट के आसपास होटल में यह कहकर ठहराया था कि सोमवार की सुबह उन्हें कोलकाता ले जाया जाएगा, लेकिन फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें