फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: मेट्रो में आसाराम के विज्ञापन पर भड़के यात्री, वायरल तस्वीरों पर DMRC ने लिया एक्शन

Tue, 11 Feb 2025 09:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोगों ने एक्स पर नाराजगी जताते हुए मेट्रो पर कई सवाल उठाए। एक व्यक्ति ने मेट्रो को टैग करते हुए एक्स पर लिखा कि दिल्ली में महिला सुरक्षा की खराब स्थिति के बावजूद दुष्कर्म के एक दोषी के विज्ञापन मेट्रो में लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आसाराम का विज्ञापन - फोटो : X/Brijesh828500
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो और स्टेशनों पर दुष्कर्म के दोषी आसाराम का विज्ञापन लगे होने पर यात्री भड़क गए। यात्रियों की नाराजगी से मेट्रो ने विज्ञापन को हटाने शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन

मेट्रो में लगे विज्ञापन के होर्डिंग पर आसाराम की मुस्कुराते हुए तस्वीर है। इसमें 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने की अपील की गई। साथ ही विज्ञापन पर सबसे ऊपर शीर्षक में आसाराम को पूज्य बताया गया है। 
विज्ञापन

ऐसे में लोगों ने एक्स पर नाराजगी जताते हुए मेट्रो पर कई सवाल उठाए। एक व्यक्ति ने मेट्रो को टैग करते हुए एक्स पर लिखा कि दिल्ली में महिला सुरक्षा की खराब स्थिति के बावजूद दुष्कर्म के एक दोषी के विज्ञापन मेट्रो में लगाए जा रहे हैं। दिल्ली मेट्रो ने कहा है कि मामले में संज्ञान में लेते हुए विज्ञापन को तुरंत हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें