फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में यातायात सामान्य होते ही रद्द की गईं यात्री ट्रेनें बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- गाजियाबाद, पलवल, पानीपत, रोहतक समेत कई मार्गों पर यात्री ट्रेनों का परिचालन हुआ बहाल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में यातायात व्यवस्था सामान्य होने के बाद उत्तर रेलवे ने रद्द की गई यात्री ट्रेनों का परिचालन बहाल कर दिया है। रेलवे ने प्रदर्शन के चलते कई यात्री ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया था।

रेलवे के अनुसार, दिल्ली, नई दिल्ली, गाजियाबाद, पलवल, पानीपत, अलीगढ़, करनाल, अंबाला, रोहतक, रेवाड़ी, जींद, सोनीपत, सहारनपुर, मेरठ, मथुरा समेत विभिन्न मार्गों पर चलने वाली बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों का परिचालन बहाल किया गया है। रेलवे की जारी सूची में 250 से अधिक ट्रेनों के परिचालन की जानकारी दी गई है। इनमें दिल्ली-गाजियाबाद समेत विभिन्न नियमित यात्री सेवाएं शामिल हैं। हालांकि कुछ ट्रेनों को अभी भी रद्द रखा गया है। इनमें 64002 पानीपत-दिल्ली, 64414 दिल्ली-गाजियाबाद और 64105 अलीगढ़-गाजियाबाद-नई दिल्ली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन भी बहाल

रेलवे ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में चलने वाली लंबी दूरी से जुड़ी यात्री सेवाओं को भी बहाल किया है। इनमें दिल्ली-सहारनपुर, सहारनपुर-दिल्ली, जींद-नई दिल्ली, नई दिल्ली-जींद, दिल्ली-टुंडला, टुंडला-दिल्ली और दिल्ली-हरिद्वार मार्ग की सेवाएं शामिल हैं। इनमें अधिकांश ट्रेनों को निर्धारित समय के अनुसार चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें