ट्रेनों की समय सारिणी में सोमवार से बदलाव के बाद दिल्ली-रेवाड़ी रेलमार्ग की सभी पैसेंजर ट्रेनों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है।
हालांकि, लंबी दूरी की ट्रेनों के टाइमटेबल में खास बदलाव नहीं करने से यात्रियों को राहत मिली है।
एक सितंबर से रेलवे ने दिल्ली-रेवाड़ी रेलमार्ग से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनों की गति में भी बदलाव कर दिया है, जिसमें पैसेंजर ट्रेनों को 90 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ाकर 110 किमी प्रतिघंटा कर दिया गया है।
ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने से इन ट्रेनों के टाइमटेबल में भी बदलाव कर दिया है। जिसमें रेवाड़ी की तरफ जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों को दो से दस मिनट पहले करते हुए संचालन शुरू कर दिया है।
डाउन में आने वाली ट्रेनों का भी दस मिनट तक अंतर बढ़ा दिया है। हालांकि, एक सितंबर से होने वाले बदलाव को लेकर गुड़गांव के रेल यात्रियों को बीकानेर इंटरसिटी के गुड़गांव में स्टॉपेज होने की पूरी उम्मीद थी।
लेकिन रेलवे ने यात्रियों की उम्मीदों को पूरा नहीं किया। रेलवे ने तीन एक्सप्रेस ट्रेनों मे टाइम में बदलाव किया है, जिससे यात्रियों को खास फर्क नहीं पड़ेगा।
रेवाड़ी की ओर जाने वाली ट्रेनें
ट्रेनें---------------------पहले---------अब
12414-पूजा एक्सप्रेस--------सुबह 5.16-----सुबह 5.18
15014-काठगोदाम एक्सप्रेस-----सुबह 5.31-----सुबह 5.33
14705-सादुलपुर पैसेंजर-------सुबह 7.33-----सुबह 7.41
54085-कालिंदी पैसेंजर-------सुबह 8.17------सुबह 8.07
74033-फर्रुखनगर डीएमयू------सुबह 9.35------सुबह 9.36
12215-मुंबई गरीब रथ--------सुबह 9.54------सुबह 10.01
54412-मेरठ-रेवाड़ी पैसेंजर------सुबह 10.40-----सुबह 10.44
22452-चंडीगढ़ बांद्रा एक्सप्रेस-----सुबह 10.17-----सुबह 10.25
54421-रेवाड़ी पैसेंजर---------दोपहर 1.02------दोपहर 1.09
19032-हावड़ा मेल----------रात 11.28-------रात 11.24
दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें
ट्रेनें----------------------------पहले-----------अब
54012-रेवाड़ी-नई दिल्ली पैसेंजर---सुबह 7.17------सुबह 7.27
54414-रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर-----सुबह 8.23------सुबह 8.13
54310-दिल्ली पैसेंजर---------सुबह 11.08-----सुबह 11.06
54416-दिल्ली पैसेंजर---------दोपहर 2.32-----दोपहर 2.24
54411-मेरठ पैसेंजर----------शाम 4.12------शाम 4.17
54418-रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर------शाम 4.22------शाम 4.14
15013-कोठगोदाम एक्सप्रेस-------रात 7.43------रात 7.41
54420-दिल्ली पैसेंजर----------रात 8.46------रात 8.44
12413-पूजा एक्सप्रेस----------रात 8.56------रात 8.58
शताब्दी, डबल डेकर पहले के टाइम
रेलवे ने टाइमटेबल से दिल्ली-रेवाड़ी रेलमार्ग से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के टाइम पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। दिल्ली से गुड़गांव के रास्ते जाने वाली अजमेर शताब्दी, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर डबलडेकर एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अहमदाबाद राजधानी, बीकानेर सुपरफास्ट समेत मंडोर एक्सप्रेस और आश्रम एक्सप्रेस अपने नियत समय से भी चलेगी।