फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओला चालक को समोसे लाने भेजा, सवारी कैब लेकर फरार

Sun, 10 Mar 2019 02:31 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एक बदमाश ने सेक्टर-59 से ओला कैब बुक की और उससे मसूरी (गाजियाबाद) गया। वहां चालक को समोसा लाने के लिए भेज दिया और कार लेकर फरार हो गया। कैब मालिक ने जीपीएस से कार की लोकेशन पता कर बुलंदशहर पुलिस की मदद से गाड़ी बरामद कर ली।

विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि वह नोएडा व गाजियाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थानों के चक्कर काट रहा है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। उधर एफआईआर दर्ज नहीं होने की वजह से बुलंदशहर पुलिस कैब को छोड़ नहीं रही है। 

प्रताप विहार निवासी कौशिक ओला कैब चालक है। बृहस्पतिवार आधी रात को सेक्टर-59 में एक युवक ने कैब बुक की। युवक कैब से पहले मोदीनगर फिर पिलखुआ ले गया। युवक ने पूरी रात कैब चालक को घुमाया और सुबह करीब 8 बजे गाजियाबाद के मसूरी पहुंचा।
विज्ञापन


युवक ने चालक को समोसा लाने के लिए भेज दिया और गाड़ी में बैठा रहा। इसके बाद युवक कार लेकर भाग गया। इसके बाद चालक कौशिक ने कैब मालिक को सूचना दी। कार में लगे लोकेशन डिवाइस की मदद से शनिवार शाम को बुलंदशहर पुलिस ने गुलावठी के पास बदमाश को कार सहित पकड़ लिया। बुलंदशहर पुलिस इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने के कारण कैब छोड़ नहीं रही है। वहीं नोएडा व गाजियाबाद पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें