फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : अमृतसर से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में यात्री ने किया हंगामा, एयर होस्टेस को दिखाई चप्पल

Sun, 29 Jun 2025 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

चालक दल के सदस्यों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने एयर होस्टेस को चप्पल दिखाई।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान में एक यात्री ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि यात्री शराब के नशे में था। इस दौरान उसने सह-यात्रियों के साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया।

विज्ञापन


चालक दल के सदस्यों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने एयर होस्टेस को चप्पल दिखाई। विमान के दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद एअर इंडिया के कर्मचारियों ने आरोपी यात्री को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया।

एअर इंडिया के सूत्रों ने बताया कि घटना 28 जून को अमृतसर से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या एआई 454 में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पत्नी-बच्चे के साथ यात्रा कर रहा था।
विज्ञापन


लैंडिंग के समय उसने सीट बेल्ट नहीं पहनी आैर खड़े होकर एक सहयात्री से झगड़ा करने लगा। इस दौरान एक अन्य यात्री ने भी आरोपी की शिकायत की।

चालक दल के सदस्यों ने विमान के उतरने के दौरान दूसरे यात्री को बिजनेस क्लास की सीट पर बैठा दिया। बाद में उसकी शिकायत पर पायलट ने एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों को घटना की जानकारी दी और आरोपी को उनके हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें