दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कर्मियों ने शनिवार को मेट्रो स्टेशन से एक यात्री को हिरासत में लिया।
चेकिंग में इस यात्री के पास एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने इस यात्री को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना पूर्वी दिल्ली के शाहदरा मेट्रो स्टेशन की है।
हालांकि अभी यह ज्ञात नहीं हो सका है कि यात्री के पास इसका लाइसेंस था कि नहीं। पुलिस इस वक्त उससे पूछताछ कर रही है।