फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीश महल 2.0: 'AAP का मतलब है आलीशान आदमी पार्टी', मंत्री प्रवेश वर्मा का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला

Sat, 25 Apr 2026 11:11 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली मंत्री प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला किया है। भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि आप का मतलब आलीशान आदमी पार्टी है। साथ ही केजरीवाल के नए घर की तस्वीर भी जारी की। इसके बाद आप ने इन आरोपों पर पलटवार किया।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और प्रवेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता और दिल्ली कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। उन्होंने केजरीवाल के नए घर को 'शीश महल 2' बताया और 'रहमान डकैत' से तुलना की। मंत्री वर्मा ने कहा कि दिल्ली लूटने के बाद अब पंजाब में भी दूसरा 'शीश महल' तैयार हो गया है।

विज्ञापन


प्रवेश वर्मा के बयान पर आतिशी का पलटवार
प्रवेश वर्मा के आरोपों के बाद आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया। आप ने कहा कि रेखा गुप्ता मीडिया के लिए अपना घर खोल दें। दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि केजरीवाल के घर की तस्वीर नहीं है। केजरीवाल सबको घर दिखा देंगे।
 

'केजरीवाल हैं दिल्ली के रहमान डकैत'
प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में कोविड लहर के दौरान 'शीश महल' बनवाया था। उस समय दिल्ली के लोग दवाएं मांग रहे थे, लेकिन 'शीश महल' का काम नहीं रुका। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के मतदाताओं ने 'रहमान डकैत' को हराया, तो वह पंजाब चले गए। 

'भगवंत मान के सरकारी घरों पर केजरीवाल का कब्जा'
वहां भगवंत मान के घर के पास चार सरकारी घरों में से एक पर केजरीवाल ने कब्जा कर लिया। अन्य घरों पर सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया ने कब्जा किया। वर्मा ने बताया कि पंजाब में भगवंत मान परेशान हैं, क्योंकि केजरीवाल ने वहां भी एक और 'शीश महल' बनवा लिया है। केजरीवाल 24 अप्रैल 2026 को 95 लोधी एस्टेट स्थित बंगले में शिफ्ट हुए हैं। वर्मा ने कहा कि सादगी का दावा करने वाले केजरीवाल अब बेहद आलीशान तरीके से रह रहे हैं।
 

'आलीशान आदमी पार्टी है आप'
प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी का नाम बदलकर 'आलीशान आदमी पार्टी' करने का सुझाव दिया। उन्होंने केजरीवाल से पूछा कि इस नए 'शीश महल' में कितना पैसा लगाया गया है। वर्मा ने पैसे के स्रोत और मालिक के बारे में भी जानकारी मांगी। उन्होंने सवाल किया कि क्या पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ता लालच के कारण पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। वर्मा ने बार-बार ऐसे 'शीश महल' बनवाने की आवश्यकता पर भी प्रश्न उठाया।
विज्ञापन

वर्मा ने केजरीवाल के घर के पूरे लेआउट पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने घर के हर कमरे पर बहुत दिमागी मेहनत और समय लगाया है। वर्मा ने कहा कि यदि वे उतना ही समय दिल्ली के मामलों को सुलझाने में लगाते। तो शायद आज उनके कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी छोड़कर नहीं जा रहे होते।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें