फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉवर हटवाने को लेकर पर्वतीय कॉलोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 09 Aug 2016 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
protest for tower removal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदाबाद के पर्वतीय कॉलोनी में आबादी के बीच मकान की छत पर एक व्यक्ति द्वारा टॉवर लगाए जाने के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाओं ने नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
  महिलाओं ने नवनियुक्त निगमायुक्त सोनल गोयल से मुलाकात कर क्षेत्रीय जेई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। स्थानीयवासी संतोष यादव, करामत अली, राम अवतार यादव, आशा विष्ट, सुनीता गोसाईं, सुशीला, पुष्पा, सुनीता, मधु वर्मा, लक्ष्मी, बसंती आदि का कहना था कि पिछले दिनों उन्होंने संयुक्त आयुक्त से मुलाकात कर उन्हें समस्या के बारे में अवगत कराया था।
  उनके आदेश के बाद भी न तो टॉवर को हटवाया गया और न ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। स्थानीयवासियों का कहना है कि बबलू कौशिक नामक व्यक्ति अपने मकान पर मोबाइल टॉवर लगा रहा है। इस टॉवर के नजदीक नवजीवन अस्पताल, एनवीएम स्कूल समेत कई स्कूल हैं।
विज्ञापन

  मोबाइल टॉवर से निकलने वाले रेडिएशन से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। उनका कहना है कि संयुक्त आयुक्त के आदेश के बाद भी संबंधित जेई टेकचंद ने कोई कार्रवाई नहीं की। निगम के तोड़फोड़ विभाग के एसडीओ ओपी वर्मा ने कहा कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें