फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव सिर पर, तय नहीं हुए प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी दलों से कई-कई मजबूत दावेदार ताल ठोंक रहे हैं। उधर, नाम की घोषणा में देरी से संभावित उम्मीदवार यह सोचकर परेशान हैं कि उन्हें प्रचार का बहुत कम समय मिलेगा।
विज्ञापन


गुड़गांव में मतदान 10 अप्रैल को होना है। गुड़गांव संसदीय क्षेत्र तीन जिलों में फैला होने के कारण प्रत्याशियों को प्रचार में ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है।

तीनों जिलों के नौ विधानसभा क्षेत्रों में भौगोलिक स्थितियां भी प्रचार में खासी दिक्कत डालती है।

कांग्रेस, भाजपा और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में यहां से टिकट के दावेदार काफी ज्यादा हैं। इसलिए पार्टी हाईकमान को नाम फाइनल करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

प्रत्याशी ने बदली पार्टी और बढ़ गईं मुश्किलें

गुड़गांव से पिछला लोकसभा चुनाव राव इंद्रजीत सिंह ने जीता था। अब वे भाजपा में हैं।

कयास उन्हें यहां से मैदान में उतारने का है, लेकिन यहां से पूर्व सांसद डॉक्टर सुधा यादव, प्रदेश महासचिव राव नरबीर सिंह, वरिष्ठ नेता भानीराम मंगला भी टिकट के लिए जोर लगा रहे हैं।

डॉ सुधा का कहना है कि सालों पुराने कार्यकर्ता की फरियाद आलाकमान अनसुनी नहीं कर सकता। उधर, पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी भी टिकट की दौड़ में शामिल बताई जा रही हैं।

इनेलो से पहले सिर्फ चौधरी जाकिर हुसैन दावेदार थे, अब पुन्हाना के इनेलो विधायक चौधरी मोहम्मद इलियास भी ताल ठोंक रहे हैं।
विज्ञापन

ये हैं मुख्य दावेदार

कांग्रेस : परिवहन मंत्री आफताब अहमद, सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय के पुत्र चिरंजीव राव, सचिन पायलट की पत्नी सायरा पायलट, अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, उनके पुत्र सैफ अली खान।

भाजपा : निवर्तमान सांसद राव इंद्रजीत सिंह, पूर्व सांसद डॉक्टर सुधा यादव, प्रदेश महासचिव राव नरबीर सिंह, वरिष्ठ नेता भानीराम मंगला, पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी।

इनेलो पूर्व विधायक चौधरी जाकिर हुसैन, विधायक चौधरी मोहम्मद इलियास और 23 अन्य लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें