फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कंपाइल- शकरपुर और मानसरोवर पार्क में हर्षोल्लास से मना परशुराम जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। मानसरोवर पार्क स्थित माय एसोसिएशन कार्यालय में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक अजय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट अनुराग गुप्ता, महासचिव एडवोकेट नागेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष ऋषभ राज जैन और कानूनी सलाहकार एडवोकेट संदीप ठाकुर ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके न्यायप्रिय जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज कल्याण का संदेश दिया। इस दौरान सचिव प्रदीप पांचाल, महिला उपाध्यक्ष नीतू कागरा, सलाहकार विनोद कुमार, राजकुमार, प्रदीप शर्मा, पवन कुमार, विनोद भारद्वाज, संदीप शर्मा और दीपक के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

शकरपुर में परशुराम जन्मोत्सव पर महाआरती -

वहीं पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण सेवा संघ ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर महाआरती का आयोजन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वक्ताओं ने एकता और संस्कारों का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर महामंत्री शरद दीक्षित, महासचिव अशोक शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र शर्मा, अमृतनाथ शुक्ला, बीर सिंह, सत्य प्रकाश, मनीष शर्मा, विकास शर्मा, अजय शर्मा, एसपी शर्मा, जितेंद्र और मंदिर के पुजारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें