फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद सुरक्षा में चूक: पटियाला हाउस कोर्ट ने सागर शर्मा को दी अंतरिम जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने दिसंबर 2023 के संसद सुरक्षा चूक मामले में आरोपी सागर शर्मा को मानवीय आधार पर 30 दिनों की अंतरिम जमानत दे दी है। हालांकि, कोर्ट ने साफ कहा है कि वह इस घटना को लेकर न तो मीडिया से बातचीत करेंगे, न ही सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट करेंगे। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित बंसल ने सागर शर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है।बता दें 13 दिसंबर 2023 को संसद में सुरक्षा भंग की घटना हुई थी, जिसमें कुछ लोग लोकसभा कक्ष में घुस गए थे और धुआं छोड़ने वाले यंत्रों का इस्तेमाल किया था। मामले में सागर शर्मा समेत कई लोग आरोपी हैं। अदालत ने मानवीय आधार पर अंतरिम जमानत मंजूर की है। सागर शर्मा को 30 दिन बाद कोर्ट में सरेंडर करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें