फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद सुरक्षा में सेंध: आरोपियों को नहीं मिलेगी FIR की कॉपी, दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश पर लगाई रोक

Sat, 23 Dec 2023 04:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने पुलिस की इस दलील पर गौर किया कि यह संवेदनशील मामला है और सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के अनुसार ऐसे मामलों में एफआईआर वेबसाइट पर अपलोड नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Parliament Security Breach - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद की सुरक्षा में सेंध के आरोपियों को एफआईआर की कॉपी नहीं दी जाएगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें एक आरोपी को प्राथमिकी की कॉपी देने का निर्देश दिया गया था।

विज्ञापन


जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने पुलिस की इस दलील पर गौर किया कि यह संवेदनशील मामला है और सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के अनुसार ऐसे मामलों में एफआईआर वेबसाइट पर अपलोड नहीं की जानी चाहिए। निचली अदालत के 21 दिसंबर के आदेश को चुनौती देने वाली पुलिस की याचिका पर जस्टिस शर्मा ने आरोपी नीलम को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई चार जनवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें