फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2022: आज सुबह से 30 घंटे के लिए बंद रहेंगी सभी मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग, केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन 12 बजे तक रहेंगे बंद

Tue, 25 Jan 2022 09:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 8.45 से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश या निकास गेट बंद रहेंगे। मंगलवार सुबह 6.00 बजे से बुधवार (26 जनवरी) को दोपहर दो बजे तक सभी मेट्रो की पार्किंग बंद रहेंगी। सुरक्षा इंतजामों के तहत डीएमआरसी ने ये कदम उठाए हैं। 
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो स्टेशन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बुधवार को चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर सेवाओं में बदलाव करने का निर्णय लिया है। इसके तहत येलो लाइन (हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली) पर गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह को देखते हुए सुबह से दोपहर 12 बजे तक यात्रियों को केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास की सुविधा नहीं मिलेगी। हालांकि येलो लाइन और वॉयलेट लाइन के यात्रियों के लिए यहां इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 

विज्ञापन


इस दौरान पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 8.45 से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश या निकास गेट बंद रहेंगे। मंगलवार सुबह 6.00 बजे से बुधवार (26 जनवरी) को दोपहर दो बजे तक सभी मेट्रो की पार्किंग बंद रहेंगी। सुरक्षा इंतजामों के तहत डीएमआरसी ने ये कदम उठाए हैं। 

29 जनवरी (शनिवार) बीटिंग रिट्रीट समारोह के मौके के दिन भी (हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली) के केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं दोपहर दोपहर 2 बजे से शाम 6.30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस अवधि के दौरान केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर येलो लाइन और वॉयलेट (कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह) के यात्रियों को इंटरचेंज की अनुमति होगी। शाम साढ़े छह बजे के बाद इन स्टेशनों पर भी सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें