फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हाईकोर्ट आदेशों के बावजूद यमुना बाढ़ क्षेत्र में पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। हाईकोर्ट के सख्त आदेशों के बावजूद पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार और शास्त्री पार्क में यमुना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में खुलेआम पार्किंग का कारोबार चल रहा है। मंगलवार दोपहर यहां सैकड़ों वाहन खड़े देखे गए।
विज्ञापन

अदालत के निर्देशों के अनुसार, इन क्षेत्रों में धार्मिक और व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वाहनों को तय शुल्क लेकर खड़ा कराया जाता है। शास्त्री पार्क के चौथे और पांचवें पुश्ते पर बड़ी संख्या में ट्रक, बस, निजी कार और मालवाहक वाहन खड़े दिखाई दिए।
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने पांचवें पुश्ते पर पार्किंग संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। इसके बावजूद पार्किंग बदस्तूर जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतों और नोटिस के बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें