फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो की पार्किंग महंगी, स्मार्ट कार्ड से भुगतान पर मिलेगी 10 फीसदी की छूट

Tue, 04 Jul 2017 09:27 AM IST
बृजेश सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार



ट्रायल के तौर पर रोहिणी के सेक्टर-18 से हो चुकी है शुरुआत


नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रो की पार्किंग में वाहन पार्क करना महंगा होगा। हालांकि मेट्रो ने अपने यात्रियों को पार्किंग चार्ज पर 10 फीसदी की छूट देकर राहत देने की योजना भी बनाई है, मगर यह छूट शर्तों के साथ ही होगी।
विज्ञापन


मेट्रो नई पार्किंग पॉलिसी को अंतिम रूप में देने में जुटा है। पार्किंग महंगी होने की शुरुआत ट्रायल के तौर पर रोहिणी के सेक्टर-18 से हो चुकी है। हालांकि अभी यहां कोई छूट नहीं मिल रही है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की कुल 96 पार्किंग हैं। यहां मौजूदा कार पार्किंग चार्ज 6 घंटे के 20 रुपये, 12 घंटे तक के 30 रुपये और 12 घंटे से अधिक समय पर 40 रुपये देने पड़ते हैं।
विज्ञापन


मेट्रो अब जो पार्किंग चार्ज लागू करने की योजना बना रहा है, वह पहले एक घंटे के लिए कार पार्किंग चार्ज 20 रुपये, 5 घंटे तक के 50 रुपये और 10 घंटे के लिए 100 रुपये होंगे। सूत्रों की मानें तो उसके बाद प्रति घंटे 10 रुपये चार्ज बढ़ता रहेगा।

मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि पार्किंग चार्ज बढ़ाने के साथ हम सुविधाएं भी बढ़ाने जा रहे हैं। मसलन पार्किंग में सिर्फ मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को ही जगह मिले। इसके अलावा स्मार्ट कार्ड, जिससे आप मेट्रो का किराया देते हैं, उसी से पार्किंग चार्ज का भी भुगतान कर पाएंगे।
विज्ञापन

'नई पार्किंग पॉलिसी पर काम कर रहे'

- फोटो : ANI
उससे भुगतान करने पर यात्रियों को पार्किंग चार्ज पर भी 10 फीसदी की छूट मिलेगी। हालांकि यह छूट तभी मिलेगी, जब आप मेट्रो का सफर पूरा करने के बाद एएफसी गेट से बाहर आने के 60 मिनट के अंदर पार्किंग से वाहन लेकर बाहर निकलेंगे।

डीएमआरसी का कहना है कि पार्क एंड राइड को बढ़ावा देने के लिए हम नई पार्किंग पॉलिसी पर काम कर रहे हैं। रोहिणी की एक पार्किंग में सुविधाओं के साथ बढ़ा चार्ज लिया जा रहा है, मगर अभी छूट नहीं मिल रही है। यहां सीसीटीवी और प्रत्येक वाहन के लिए अलग-अलग स्पेस जैसी व्यवस्था है।

सूत्रों की मानें तो डीएमआरसी दूसरी पार्किंग चलाने वाली कंपनियों को बढ़ा चार्ज लागू करने का प्रस्ताव दे चुकी है, मगर उनके विरोध के बाद अभी इसे लागू नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि नए टेंडर व सुविधाओं के साथ इसे लागू किया जाएगा।

फैक्ट फाइल
30 लाख लोग रोज औसतन मेट्रो से सफर करते हैं       
80 फीसदी लोग स्मार्ट कार्ड का प्रयोग करते हैं       
30 रुपये अभी पार्किंग चार्ज देना पड़ता है 12 घंटे का       
100 रुपये 10 घंटे के हो जाएंगे पार्किंग चार्ज बढ़ने पर       
10 फीसदी छूट स्मार्ट कार्ड से पार्किंग चार्ज भुगतान करने पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें