नई दिल्ली। करोलबाग मार्केट में पार्किंग की समस्या से दुकानदारों के साथ ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में आने वाले लोग वाहन खड़ा करने के लिए जगह तलाशते रहते हैं। व्यापारियों का कहना है कि खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहक पार्किंग की परेशानी देखकर कई बार बाजार में ज्यादा देर रुकना पसंद नहीं करते। एक ग्राहक का कहना है कि वाहन खड़ा करने की जगह नहीं मिलती, इसलिए खरीदारी में समय ज्यादा लगता है। संवाद