फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो और महंगी हो सकती है पार्किंग

Mon, 31 Mar 2014 08:22 AM IST
अरविंद सिंह/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में वाहनों की पार्किंग और महंगी हो सकती है। पार्किंग के ठेकेदारों को ठेके की रकम पर दो फीसदी स्टांप शुल्क देना होगा। इस अतिरिक्त बोझ की भरपाई ठेकेदार जनता से करेंगे।
विज्ञापन


प्राधिकरण और रजिस्ट्री विभाग की बैठक में स्टांप शुल्क पर सहमति बनी है। बैठक में रजिस्ट्री विभाग ने प्राधिकरण को बताया कि पार्किंग की नीलामी का दस्तावेज स्टांप एक्ट के अंतर्गत आता है। नीलामी पर फिलहाल दो फीसदी स्टांप शुल्क लगता है।

प्राधिकरण मौखिक रूप से इस पर सहमति दे चुका है। रजिस्ट्री विभाग से लिखित में प्रस्ताव देने को कहा है। अब ठेकेदारों को पार्किंग के लिए प्राधिकरण से तय राशि के अलावा दो फीसदी स्टांप शुल्क देकर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन


फिलहाल पहले दो घंटे कार पार्किंग पर 10 रुपए और फिर हर घंटे पांच रुपये लिए जाते हैं। ये शुल्क दो पहिया वाहनों के लिए पांच-पांच रुपये है। पिछले साल केंद्र ने पार्किंग पर सर्विस टैक्स लागू कर दिया था, तब वाहन पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी हुई थी। अब स्टांप शुल्क लगने के बाद भी पार्किंग शुल्क बढ़ना तय माना जा रहा है।

सप्ताह के अंत में दोगुना शुल्क लेते हैं ठेकेदार
सेक्टर 18 में शनिवार व रविवार को दोगुना शुल्क वसूल किया जा रहा है। खासकर मॉल और उसके आसपास के पार्किंग स्थलों में ठेकेदारों की मनमानी चलती है।

नोएडा में निर्धारित पार्किंग स्थल
सेक्टर दो स्थित एसबीआई, प्राधिकरण के स्वागत कक्ष केसामने, सेक्टर 15 स्थित अल्का सिनेमा, सेक्टर 16 स्थित ऐक्सिस बैंक, सेक्टर 29 स्थित गंगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स, सेक्टर 57 का बी व सी ब्लॉक, सेक्टर 63 का सी ब्लॉक, सेक्टर 62 स्थित आईबीएम, सेक्टर 18 स्थित वेव सिल्वर टॉवर, जेएस आर्केड व विद्युत घर, सेक्टर 27 स्थित विनायक अस्पताल, सेक्टर 41 का सी ब्लॉक मार्केट, सेक्टर 127, सेक्टर 16ए स्थित फिल्म सिटी, स्पाइस मॉल केपास, सेक्टर 58-59 का ग्रीन बेल्ट, सेक्टर 58-60 की रोड, शॉप्रिक्स मॉल के सामने, सेक्टर 28 का अलकनंदा मार्केट, ब्रम्हपुत्र शॉपिंग कॉम्पलेक्स, एआरटीओ कार्यालय, सेक्टर 124, सेक्टर 50 की बी ब्लॉक मार्केट, सेक्टर 63 काए व बी ब्लॉक, सेक्टर 63 का एच ब्लॉक, सेक्टर 62 में ए-13 व 16 के पास, सेक्टर 54-60 के बीच टी प्वाइंट पर, टोट मॉल सेक्टर 62, सेक्टर 63 का डी ब्लॉक, बी-46 सेक्टर 80, सेक्टर-64-65 (टेक महिंद्रा के पास), सेक्टर 126 की अस्थाई पार्किंग व सेक्टर 110।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें