निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ एकजुटता अभियान शुरू हो चुका है। अभिभावक एसोसिएशन अब व्हाट्स एप पर अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं। व्हाट्स एप पर दो ग्रुप पर लोग जुड़ जाने के बाद अब तीसरे ग्रुप से जुडने के लिए अभिभावक संपर्क कर रहे हैं।
इसके माध्यम से सभी ने मनमानी फीस नहीं भरने का निर्णय लिया है। व्हाट्स एप पर सभी अभिभावक एसोसिएशन को जोड़कर एक मंच तैयार किया गया है। जिस पर सभी ने सुझावों को लिया जा रहा है।
इसके लिए अलग अलग स्तर पर बैठकें की जा रही है। बताया जा रहा है कि जिले में एक हजार विद्यार्थियों के भविष्य के साथ स्कूल प्रबंधन द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है। स्कूलों द्वारा 20 से 30 प्रतिशत फीस बढ़ाकर अभिभावकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है।
सूचना के अधिकार के तहत मांगा जवाब
डीएवी स्कूल सेक्टर 49 द्वारा मनमानी फीस बढ़ाए जाने के मामले में अभिभावकों एसोसिएशन ने आरटीआई के तहत जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र दिया है। जिसमें फीस स्ट्रक्चचर के साथ, फीस बढ़ाए जाने के आधार पर जवाब मांगा है।
27 से 30 प्रतिशत फीस को बढ़ा दिया गया है। इस लिए व्हाट्स एप पर दो ग्रुप के बाद तीसरे ग्रुप से लोगों को जोड़ा जा रहा है। अभिभावकों ने बढ़ी हुई फीस नहीं भरने का निर्णय लिया है। -जितेंद्र भडाणा, महासचिव, डीएवी पैरेट्स एसोसिएशन, सेक्टर 49