वरिष्ठ काउंसलर डॉ. संजीव त्यागी का कहना है कि इस समय कोरोना इलाज के बारे में सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक जानकारी सर्कुलेट हो रही है। यही कारण है कि लोगों में भय अधिक है। गलत जानकारी के कारण ही लोगों में कोरोना को लेकर डर और तनाव बढ़ रहा है। ऐसे में कई बार लोग संक्रमित का समय से इलाज न कराकर उसे छुपा लेते हैं। चाहे वह मां-बाप ही क्यों न हों। ऐसे में जरूरत है कि हम गलत सूचनाओं से बचें और डाक्टरों की सलाह मानें।
लोगों में डर के साथ ही स्वार्थपरता भी बढ़ती जा रही है। जबकि कोरोना ही नहीं किसी भी रोग की चपेट में आने पर लोगों को अपनत्व की जरूरत होती है। संक्रमण से बचने के लिए एक निश्चित दूरी बनाने के बाद भी लोगों को एकाकीपन में नहीं छोड़ना चाहिए बल्कि मरीज को मानसिक रूप से प्रोत्साहित करना चाहिए, इससे वह जल्दी स्वस्थ होगा।
-डॉ. हेमिका अग्रवाल, मनोचिकित्सक