मंडावली इलाके में 11 माह के मासूम की घर में रखी बाल्टी में गिरकर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रफीक के रूप में हुई है। वारदात के समय रफीक के माता-पिता कमरे में सो रहे थे। वहीं पर पानी से भरी बाल्टी रखी हुई थी।
मासूम सोकर उठा और घुटनों के बल चलते हुए बाल्टी तक पहुंच गया। सिर के बल बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत हो गई। मंडावली थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक रहीस परिवार के साथ हरिजन बस्ती, रेलवे कॉलोनी, मंडावली में एक कमरे में रहते था। कमरे में ही उसकी मां खाना बनाने के अलावा कपड़े भी धोती है। इसके परिवार में पिता मोहम्मद रहीस और मां रजिया बेगम हैं। रहीस मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है।
शुक्रवार शाम पूरा परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान सोते हुए रफीक उठा और घुटनों के बल चलते हुए पानी की बाल्टी तक पहुंच गया। माता-पिता सोते रहे। खेलते हुए रफीक बाल्टी में गिर गया।
पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। रजिया की कुछ देर बाद आंख खुली तो उसने शोर मचा दिया। रफीक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।