फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस बढ़ोतरी पर लगाम के लिए मोदी से लगाई गुहार

Mon, 24 Apr 2017 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूलों द्वारा फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर प्रशासन की बेरुखी से अभिभावक परेशान है। अभिभावकों ने फीस बढ़ोतरी पर लगाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ध्यान आकर्षित करने का निर्णय लिया है। इस मामले में हस्तक्षेप करने के साथ ही प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात’ में जिक्र करने को लेकर पत्र लिखा है।
विज्ञापन


गुरुग्राम के अलग-अलग स्कूलों के करीब 600 अभिभावकों ने %मन की बात’ के लिए पत्र भेजा है। वहीं, छात्रों ने अपने रिकॉर्डेड मैसेज और वीडियो भी भेजा है। दरअसल, इस वर्ष साइबर सिटी के 40 से अधिक निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी का मामला तूल पकड़ा हुआ है।

पालम विहार के डीपीएस-जी स्कूल में फीस का मामला सबसे अधिक गर्माया हुआ है। इसको लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक मामला शांत नहीं हुआ है। न ही स्कूल प्रबंधन की तरफ से कोई हल निकाला जा रहा है और न ही जिला प्रशासन या शिक्षा विभाग की ओर। अब इस मामले में अभिभावकों ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


अभिभावकों का कहना है कि हर वर्ष निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी कर दी जाती है। वार्षिक डेवलपमेंट फीस और एडमिशन फीस के नाम लाखों रुपये वसूले जाते हैं, लेकिन कोई भी नया काम नहीं होता है। बल्कि अभिभावकों से वसूले गए फीस के बदले स्कूल नई-नई स्कूलें तैयार करता है।

डीपीएसजी स्कूल पैरेंट्स फोरम के देव कुमार कहते हैं कि फीस हर वर्ष बढ़ाना वाजिब नहीं है। सभी अभिभावकों ने बढ़ी फीस देने का निर्णय लिया है। इसके लिए हर दिन दो घंटे स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सभी अभिभावकों ने एकजुट होकर पत्र भेजा है।

हरियाणा पैरेंट्स फोरम फॉर एजुकेशन के महासचिव व अभिभावक भूपेंद्र कहते हैं कि हमारी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ही उम्मीद है कि इस बारे में कुछ कहें। इसके लिए उनके मासिक कार्यक्रम मन की बात के लिए प्रार्थना पत्र भेजा गया है। कुछ ऑडियो व वीडियो क्लिप भी भेजे गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मोदी जी इस पर कुछ कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें