फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डाक विभाग घर पहुंचाएगा खोया सामान

Wed, 11 Nov 2015 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपका सामान कहीं खो गया है या रास्ते में गिर गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। डाक विभाग आपके खोय हुए सामान को आप तक पहुंचाएगा।
विज्ञापन


सामान आप तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग की ओर सो कोई शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। डाक विभाग उस व्यक्ति से भी कोई कीमत नहीं वसूलेगा जो खोये हुए सामान को डाक विभाग तक पहुंचाएगा।

लोगों का सामान किसी दूसरे शहर में सफर करते समय बस या रेल में छूट जाता है या फिर रास्ते में गिर जाता है। कई बार लोगों के जरूरी दस्तावेज गुम हो जाते हैं।
विज्ञापन


अगर किसी व्यक्ति को किसी के खोये हुए दस्तावेज मिलते हैं तो वो इन उन्हें डाक विभाग में जमा करा सकता है। डाक विभाग बिना शुल्क वसूले संबंधित व्यक्ति तक उसका खोया सामान पहुंचाएगा।
विज्ञापन


लोगों तक सामान पहुंचाने के लिए डाक विभाग का कोई अतिरिक्त खर्च नहीं होता। इस संबंध में प्रधान डाकघर के अधीक्षक सीबी सिंह ने कहा कि कोई व्यक्ति अगर विभाग के लैटर बॉक्स में जरूरी दस्तावेज डाला जाते हैं।

उन्हें विभाग जरूरी समझते हुए संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाएगा। इस सुविधा के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें