फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दीपावली-छठ पर दिल्ली के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
-3 से 15 नवंबर तक नई दिल्ली-आनंद विहार-दिल्ली जंक्शन पर विभागीय बुकिंग प्रतिबंधित
विज्ञापन

-5 से 15 नवंबर तक पार्सल की लोडिंग-अनलोडिंग भी नहीं होगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेनों में यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पार्सल यातायात अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली जंक्शन पर तीन से 15 नवंबर तक विभागीय पार्सल बुकिंग नहीं होगी। वहीं, पांच से 15 नवंबर तक सभी तरह के पार्सल की लोडिंग और अनलोडिंग पर रोक रहेगी।
उत्तर रेलवे की ओर से दो नवंबर को जारी आदेश के मुताबिक, यह फैसला यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। प्रतिबंध में लीज्ड एसएलआर, लीज्ड वीपी, डिमांड वीपी और एडवांस वीपी सहित सभी प्रकार के पार्सल शामिल हैं।
विज्ञापन

हालांकि, आनंद विहार टर्मिनल की वाशिंग और स्टेबलिंग लाइन से पार्सल की लोडिंग-अनलोडिंग जारी रहेगी। हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर पांच से आठ नवंबर तक विभागीय बुकिंग और पार्सल की लोडिंग-अनलोडिंग प्रतिबंधित रहेगी। यहां वीपी साइडिंग से यह काम जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रतिबंध के दौरान यात्री अपना निजी सामान यात्री कोच में ले जा सकेंगे। पंजीकृत समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की बुकिंग पर भी रोक नहीं होगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

कहां और कब रहेगा प्रतिबंध

रेलवे स्टेशन

विभागीय बुकिंग

लोडिंग-अनलोडिंग

नई दिल्ली

3-15 नवंबर

5-15 नवंबर

आनंद विहार

3-15 नवंबर

5-15 नवंबर

दिल्ली जंक्शन

3-15 नवंबर

5-15 नवंबर

हजरत निजामुद्दीन

5-8 नवंबर

5-8 नवंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें