फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग उड़ाते हुए हाईटेंशन तार की चपेट में आए किशोर, दर्दनाक हादसे में झुलसकर दो की मौत

Sun, 10 Jul 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मृत देह - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
समयपुर बादली इलाके में छत पर पतंग उड़ाने के दौरान हाईटेंशन तार के चपेट में आने से दो किशोरों की मौत हो गई। घटना के समय किशोरों की पतंग तार में फंस गई थी जिसे दोनों निकालने की कोशिश कर रहे थे।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रोहित (13) और हर्ष (13) परिजनों के साथ खेड़ा कॉलोनी में रहते थे। जिस मकान में हादसा हुआ वह हर्ष के पिता सुमित कुमार की है। 

सुमित ने ऊपरी मंजिल को रोहित के पिता गोरेलाल को किराए पर दे रखा है। दोनों बच्चे आठवीं कक्षा के छात्र थे और दोनों दोस्त थे। बृहस्पतिवार शाम रोहित और हर्ष छत पर पतंग उड़ा रहे थे। 
विज्ञापन

शोर सुनकर छत पर पहुंचे परिजन

electricity - फोटो : Amar Ujala
इसी दौरान मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार में उनकी पतंग फंस गई। दोनों छत पर रखे एक रॉड को लेकर पतंग को उतारने लगे। इसी दौरान अचानक दोनों करंट की चपेट में आकर झुलस गए। 

शोर सुनकर परिवार के सदस्य छत पर पहुंचे और दोनों को जख्मी हालत में अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों 80 फीसदी झुलस चुके थे।   

सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है किसकी लापरवाही से यह घटना घटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें