फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल, गुलाल और पटाखों से हुआ पंकज सिंह का स्वागत, होली के साथ मनाई दीवाली

Mon, 13 Mar 2017 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
ढोल नगाड़े के साथ खुशियां मनाते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुरुआती राउंड में ही नोएडा विधानसभा सीट पर पंकज सिंह को बढ़त मिलने लगी थी। जैसे-जैसे मतगणना में पंकज आगे बढ़ते गए, सेक्टर-4 स्थित उनके चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ने लगा।
विज्ञापन


परिणाम की घोषणा होने से पहले ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया। होली से ठीक पहले भाजपा की इस जीत से कार्यकर्ताओं ने जमकर अबीर-गुलाल से होली खेली।

कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने टी-सीरीज चौराहे से बीएसएनएल चौराहे की तरफ आने वाले मार्ग पर दोपहर करीब तीन बजे से यातायात रोक दिया था। वाहन चालकों को डायवर्ट कर निकाला जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज सिंह को दूर से आता देख लोगों ने खुशी से घेर लिया

ढोल नगाड़े के साथ खुशियां मनाते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
​दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पंकज सिंह फूल मंडी स्थित मतगणना स्थल से चुनाव जीतकर पार्टी कार्यालय पहुंचे तो दूर से ही लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। पंकज कार की छत से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन करते रहे।

इसके बाद उन्हें कार से बाहर निकलकर चंद कदम पर मौजूद पार्टी कार्यालय के भीतर जाने में लगभग 45 मिनट का वक्त लगा। इस दौरान पंकज सिंह के साथ मंत्री डॉ. महेश शर्मा भी मौजूद रहे।

पार्टी कार्यालय पहुंचने पर इनका स्वागत फूल और गुलाल की होली खेलकर किया गया। इनके पहुंचने से कुछ देर पहले ही पूर्व मंत्री अशोक प्रधान भी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाने पहुंच गए थे।

इस दौरान नोएडा की पूर्व विधायक विमला बाथम भी पार्टी कार्यालय पर मौजूद रहीं। भाजपा की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं के जोश का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि कई कार्यकर्ता सिर पर लड्डू का टोकरा लेकर सड़क से गुजरने वालों को भी मिठाई बांटते रहे। सेक्टर-4 पार्टी कार्यालय पर देर शाम तक भाजपा का जश्न जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें