बार-बार फोन कर युवती ने व्यापारी को फरीदाबाद के सेक्टर-45 स्थित रेल विहार अपार्टमेंट के एक फ्लैट में बुला लिया। जहां पहले से मौजूद युवती वंदना के साथी अरूण, राजबीर व अन्य ने व्यापारी के साथ मारपीट कर पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया व 50 लाख रुपये की मांग कर दी।
व्यापारी ने पैसे मंगाने के बहाने अपार्टमेंट के बाहर कार में बैठे अपने दोस्त गोहाना निवासी मनोज को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद उसने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के पहुंचते ही सभी आरोपी दो कार में सवार होकर फरार हो गए। व्यापारी को सकुशल छुड़ा लिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।