फाइव स्टार रेटिंग के लिए आवेदन
बजट में 100 भूमिगत स्मार्ट कूड़ेदान बनाने का प्रस्ताव है। ऐसे 20 कूड़ेदान पहले से कार्यरत हैं। ओखला क्षेत्र में प्लास्टिक कंपोस्ट प्लांट में प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन संयंत्र लगाने की योजना है। कौशल विकास के लिए तुगलक क्रिसेंट में सामुदायिक स्वास्थ्य और स्वच्छता उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना का प्रावधान है। स्वच्छता मिशन के तहत ‘गारबेज फ्री इंडिया’ योजना में सभी शहरों को एक स्टार, थ्री स्टार, फाइव और सेवन स्टार प्रोटोकॉल दिया जाएगा। एनडीएमसी ने फाइव स्टार रेटिंग के लिए आवेदन किया है। नई दिल्ली क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के लिए 100 स्थानों पर ई-चार्जिंग की सुविधा होगी।
प्राथमिक कक्षाओं की भी डिजिटल कनेक्टिविटी
पालिका परिषद और नवयुग विद्यालयों की प्राथमिक कक्षाओं को भी स्मार्ट स्मार्ट कक्षाओं में बदला जाएगा। सभी स्कूलों को ऑप्टिकल फाइबर के जरिये कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। 14 उच्च माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में डिजिटल पुस्तकालय, सौर ऊर्जा बेंच, आपातकालीन बटन और खुले क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव बजट में शामिल किया गया है। 10 में 60 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति और व्यावसायिक उच्च शिक्षा में सहयोग का भी प्रस्ताव है। स्कूल किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम से तत्काल मदद मांग सकेंगे।
वाल्मीकि मंदिर परिसर में आधुनिक पुस्तकालय
मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर परिसर में एक अत्याधुनिक पुस्तकालय, वाचनालय के साथ गतिविधि केंद्र भी विकसित किया जाएगा। यहां महात्मा गांधी ने 1946 में 214 दिन प्रवास किया था।