फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निठारी कांड आरोपी की कोठी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के निठारी कांड के आरोपी मोनिंदर सिंह पंधेर की कोठी डी-5 में बृहस्पतिवार रात को आग लग गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


पंधेर की कोठी वर्ष 2006 से बंद पड़ी है। रात करीब 10:55 पर डी-4 में रहने वाले अधिवक्ता आरके सिंह ने दमकल विभाग को फोन करके आग लगने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि यह कोठी काफी सालों से बंद पड़ी है।

फायर ब्रिगेड ने 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों के अनुसार, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के करने के बाद आग लगने की वजह के बारे में पता चल पाएगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि किसी ने गुस्से में आकर कोठी में आग लगा दी है। आग में दो कमरे जल गए हैं। गौरतलब है कि आठ साल से ज्यादा जेल में रहने के बाद पंधेर 27 सितंबर को गाजियाबाद की डासना जेल से जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन

सुरेंद्र कोली ने बदला वकील

चर्चित निठारी कांड के पांच मामलों में फांसी की सजा पाने वाले सुरेंद्र कोली ने अपना वकील बदल लिया है। बृहस्पतिवार को उसने सीबीआई विशेष न्यायाधीश एके गुप्ता की कोर्ट में अर्जी देकर सरकार की ओर से मिले वकील की जगह विक्रांत शर्मा को अपना वकील बनाने की गुजारिश की। कोर्ट ने इसे स्वीकार कर लिया।

निठारी कांड के एक मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली के तत्कालीन मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर के बयान दर्ज किए गए। चंद्रशेखर की कोर्ट में कोली के 164 के बयान दर्ज किए गए थे। सुरेंद्र के अलावा इसी कांड का दूसरा आरोपी मोनिंदर सिंह पंधेर भी पेश हुआ।

कार्रवाई केदौरान ही सुरेंद्र कोली ने कोर्ट में दो अर्जी देकर मांग की कि सुप्रीम कोर्ट में उसकी फांसी संबंधी एक मामले में पुनर्विचार याचिका पड़ी है। इस मामले के अलावा एक अन्य मामले में वह सरकारी वकील की जगह विक्रांत शर्मा को अधिवक्ता नियुक्त करना चाहता है।

कोली ने इसकेलिए वकालतनामा पर हस्ताक्षर करने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी। विशेष न्यायाधीश ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका से संबंधित मामले में अर्जी को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इसका कोई रिकार्ड अब गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट के पास नहीं है। जबकि दूसरे विचाराधीन मामले में न्यायाधीश ने उसकी अर्जी को स्वीकार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें