फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल ट्रेन हादसा: आधीरात तक सड़क पर खड़े रहे यात्री

Wed, 09 Dec 2015 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन हादसे का इस कदर असर हुआ कि लोग आधी रात तक अपने घर नहीं पहुंच पाए। सैकड़ों की संख्या में यात्री बल्लभगढ़, सीकरी, गदपुरी, पृथला और बघौला में आधीरात तक वाहनों के इंतजार में खड़े रहे।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी मथुरा और आगरा जाने वाले यात्रियों को हुई। यही नहीं पलवल के लोकल यात्री तो ऑटो, टैंपो और ट्रकों में बैठकर घर पहुंचे।

मंगलवार को ईएमयू और हरिद्वार एक्सप्रेस के बीच हुई भिडंत के चलते रेलवे ने पलवल और मथुरा जाने वाली शटल गाड़ियों को बल्लभगढ़ तक ही चलाया था। ऐसे में यात्री बल्लभगढ़ स्टेशन पर उतरकर रोडवेज पकड़ने के लिए सड़क पर आ गए थे।

डिपो के बाहर सैकड़ों की संख्या में यात्रियों की लाइन लगी रही। साधनों के अभाव में यात्री आधीरात तक खड़े रहे। यूपी, हरियाणा और राजस्थान की जो बसें दिल्ली से आ भी रही थी, वह इतनी भरी होती थी कि उसमें चढ़ना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार की रात बल्लभगढ़ डिपो के बाहर यात्रियों की भीड़ इस कदर थी कि दिल्ली से आने वाले यूपी और राजस्थान डिपो के बस चालक  वहां बस रोकने से बच रहे थे। बल्लभगढ़ के यात्रियों को अड्डे से पहले ही उतारकर निकल जा रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें