फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल हादसा: मथुरा शटल कैंसल, उत्कल दो घंटे लेट

Tue, 08 Dec 2015 08:43 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल असावटी के बीच हुए रेल हादसे से गाजियाबाद से बनकर मथुरा को जाने वाली (64904) मथुरा शटल मंगलवार को कैंसल कर दी गई।
विज्ञापन


इससे मथुरा की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं रेल हादसे का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ा। पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से गाजियाबाद पहुंची।

कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। बता दें कि सुबह 8.25 पर पलवल से चलकर गाजियाबाद को आ रही ईएमयू असावटी के पास कोहरे के चलते लोकमान्य-हरिद्वार एक्सप्रेस में पीछे से जा टकराई।
विज्ञापन


इस हादसे से कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। शाम 4.05 बजे गाजियाबाद से मथुरा जाने वाली मथुरा शटल को रद्द कर दिया गया। इससे दिल्ली, शाहदरा, से मथुरा जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

गाजियाबाद में तैनात थे ड्राइवर यशपाल
पलवल-गाजियाबाद ईएमयू का असावटी के पास हुई दुर्घटना में मारे गए ड्राइवर यशपाल सिंह गाजियाबाद के न्यू विजयनगर की शिवपुरी कालोनी में परिवार समेत रहते थे।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार के सभी सदस्य पलवल रवाना हो गए। रेलवे अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनका शव परिवार वाले पैतृक गांव सहबाजपुर भाल जिला खुर्जा ले जाकर अंतिम संस्कार करेंगे।
विज्ञापन


नार्दन रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
हजरत निजामुद्दीन 011-24359748
नई दिल्ली 1072, 011-23341074

कोहरे का कहर कई ट्रेनें लेट
कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ने लगा है। इससे मंगलवार को भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से ांटों की देर से चलीं।

इनमें महानंदा एक्सप्रेस 9 घंटे, कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस 2.40 घंटे, गोमती एक्सप्रेस 4 घंटे, सद्भावना एक्सप्रेस 5.15 घंटे, जालंधर एक्सप्रेस 1 घंटे, लेट रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें