फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGI एयरपोर्ट पहुंचकर बोला शख्स, 'मैं ISI एजेंट हूं, भारत में रहने की है इच्छा'

Sat, 29 Apr 2017 12:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के इंदिरा गांधी इनटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक ने खुद के आईएसआई एजेंट होने की बात कबूली है। 
विज्ञापन


उसने भारत में रहने की इच्छा भी जाहिर की है। फिलहाल भारतीय खुफिया एजेंसिया पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिरासत में लिए गए पाकिस्तानी नागरिक का नाम मोहम्मद अहमद शेख मोहम्मद रफीक है। दुबई से वह दिल्ली पहुंचा और अगली फ्लाइट से नेपाल की राजधानी काठमांडू जाने वाला था। लेकिन, दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

खुद ही एयरपोर्ट हेल्पडेस्क को बताया- है isi की जानकारी

प्रतीकात्मक च‌ित्र
38 साल के अहमद शेख ने दिल्ली एयरपोर्ट के हेल्प डेस्क पर बैठी महिला कर्मचारी को बताया कि उसके पास पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़ी जानकारी है, जो वह शेयर करना चाहता है। 

यह सुनते ही महिला कर्मी भौचक्की रह गई और उसने इसकी सूचना तुरंत अपने सीनियर अफसरों को दी। जांच के दौरान उसके आईएसआई के साथ संबंध होने के सबूत मिले। 

उसने बताया कि वह आईएसआई छोड़ना चाहता है, लेकिन उसका परिवार इस खुफिया एजेंसी के कब्जे में है। उसने सुरक्षाकर्मियों से भारत में बसने की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें