फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैचलर पार्टी से प्री-वेडिंग शूट तकः पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन की भारतीय दुल्हन के साथ अनदेखी तस्वीरें

Tue, 20 Aug 2019 03:08 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
हसन अली-सामिया आरजू - फोटो : Social Media
भारत की बेटी सामिया आरजू मंगलवार शाम क्रिकेटर हसन अली के साथ शादी के बंधन में बंधते ही पाकिस्तान की बहू बन जाएंगी। निकाह से पहले दुल्हा और दुल्हन दोनों अपनी-अपनी बैचलर्स लाइफ के आखिरी पलों को जम कर एंजॉय कर रहे हैं। परिवार वालों के साथ साथ दोनों देशों के लोग भी इस शादी का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स हसन और सामिया की तस्वीरें खूब पसंद कर रहे हैं। आप भी देखिए शादी से पहले एक साथ कैसे लग रहे हैं पाकिस्तानी शौहर और भारतीय दुल्हन-

विज्ञापन

2 of 8
हसन अली-सामिया आरजू - फोटो : Social Media
हसन और सामिया की प्री वेडिंग फोटो एल्बम की इस बेहद रोमांटिक तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर में खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के सामने हसन और सामिया बिल्कुल ऐसे लग रहे हैं जैसे एक दूसरे के लिए ही बने हों।
विज्ञापन

3 of 8
सामिया आरजू - फोटो : Social Media
हसन अली ने अपनी लव स्टोरी के बारे में मुस्कुराते हुए बताया कि वह एक साल पहले दुबई में सामिया से मिले थे और उस मुलाकात के बाद उनकी दोस्ती गहरी होती गई। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मैंने अपनी पसंद का इजहार पहले किया और उन्हें प्रस्ताव दिया जिसके बाद हमारे परिवारों ने जिम्मेदारी ली। शादी के मौके पर उनकी होने वाली पत्नी भारतीय परिधान में ही दिखेंगी।

 

4 of 8
हसन अली-सामिया आरजू - फोटो : Social Media
सामिया पेशे से इंजीनियर हैं और फिलहाल दुबई में रहती हैं। उन्होंने मानव रचना विश्वविद्यालय से एयरोनाटिक्स की पढ़ाई की और आगे की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चली गईं। इसके बाद उन्होंने जेट एयर वेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की और अभी करीब तीन साल से एयर अमिरात में फ्लाइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

5 of 8
हसन अली - फोटो : सोशल मीडिया
हसन अली पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजों में से एक हैं। मूलत: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जन्मे हसन अली ने बताया कि शादी के तीन महिने बाद सामिया की रुखसती होगी और उसके बाद हसन और सामिया अपने गृह नगर गुजरांवाला में ही रहेंगे। अपनी शादी के एक दिन पहले हसन ने बैचलर्स पार्टी की तस्वीर शेयर करते हुए मस्ती भरे अंदाज में लिखा लास्ट नाइट ऐस ए बैचलर!
विज्ञापन

6 of 8
हसन अली-सामिया आरजू - फोटो : Social Media
हसन और सामिया का निकाह दुबई के ही एटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में मंगलवार शाम छह बजे होगा। इसमें कई भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ी भी शामिल होंगे।


 
विज्ञापन

7 of 8
सामिया आरजू - फोटो : Social Media
दुबई में निकाह होने के बाद पाकिस्तान में रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। शादी को लेकर सामिया के पिता लियाकत अली ने कहा कि बेटी की शादी तो करनी ही थी, फिर चाहे वो भारत में हो या पाकिस्तान में, इससे हमें कोई दिक्कत नहीं।
विज्ञापन

8 of 8
सामिया आरजू - फोटो : Social Media
उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बंटवारे के समय वे परिवार समेत भारत आ गए, जबकि उनके कई रिश्तेदार पाकिस्तान में ही रह गए। रिश्तेदारों से अब भी उनका संपर्क है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के पूर्व सांसद और पाकिस्तान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन रहे सरदार तुफैल और सामिया के परदादा सगे भाई थे। उनके परिवार के माध्यम से ही सामिया और हसन का रिश्ता पक्का हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें