फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट आतंकी हमले के चलते पाक टीम को नहीं मिला वीजा

Thu, 14 Jan 2016 01:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट में हुए आतंकी हमले का असर फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर में 15 से 17 जनवरी तक होने वाली अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता पर पड़ा है।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई है। इसकी वजह पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमों को वीजा न मिलना बताया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भारत समेत सात देश की कबड्डी टीमों को आमंत्रित किया गया था।

मेवला महाराजपुर में हर साल अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस बार यह प्रतियोगिता अंतिम समय पर स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन

आतंकी हमले के चलते लिया फैसला

आयोजनकर्ताओं के मुताबिक पठानकोट में आतंकी हमले की वजह से ऐसा हुआ है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाली टीमों को वीजा न मिल पाने के कारण फरवरी तक इस प्रतियोगिता को टालने का फैसला लिया गया है।

15 से 17 जनवरी तक होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, सिंगापुर और मलेशिया की टीमें हिस्सा लेने आ रहीं थी।

प्रतियोगिता के आयोजक बीएस चपराना ने बताया कि पाकिस्तान की टीम के आने से दर्शकों का उत्साह बढ़ जाता है। क्योंकि इन दोनों टीमों के बीच दूसरी टीमों की अपेक्षा मुकाबले रोमांचक होते हैं। प्रतियोगिता अब फरवरी में कराने का निर्णय लिया गया है। 25 से 27 फरवरी संभावित तिथियां बताई जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें