सूरजकुंड मेले में लगा पाकिस्तानी स्टॉल।
- फोटो : अमर उजाला
आतंकी घटनाओं के बाद दोनों मुल्कों (भारत-पाकिस्तान) के बीच तनाव बेशक जारी हो और एक दूसरे के यहां आने जाने पर रोक हो लेकिन शिल्पकारी आज भी सीमापार से आती-जाती है। 31वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में पाकिस्तानी शिल्पकारी देखने को मिल रही है।
पाक शिल्पकारी को बेचने के लिए पाकिस्तान से तो कोई शिल्पकार नहीं आया है मगर एक भारतीय कारोबारी जरूर उनकी कला को मेले में बेच रहा है। व्यापारी की मानें तो ओनेक्स स्टोन पर की गई पाकिस्तानी शिल्पकारी की सप्लाई पूरी दुनिया में होती है।
अमर उजाला से बातचीत करते हुए खगड़िया, बिहार निवासी कारोबारी शौकत अली ने बताया कि दो मुल्कों के बीच पैदा हुए तनाव के चलते ही पाकिस्तानी शिल्पकार अब मेले में पिछले चार साल से नहीं आ पाते हैं।