फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां कैदियों के हाथ से बनी पेंटिंग की लगाई गई प्रदर्शनी, केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन

Fri, 11 May 2018 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन
सेक्टर-44 स्थित आर्ट लाइफ गैलरी में शुक्रवार को कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में शामिल चित्र तिहाड़ जेल में सजा काट रहे कैदियों ने बनाए हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि प्रतिभा किसी के भी अंदर छिपी हो सकती है। किसी भी शख्स में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इन कैदियों को हम क्या संदेश दे सकते हैं, इन्होंने अपनी कला के माध्यम से हमें संदेश दिया है।
विज्ञापन


इससे प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज सुधार के लिए ऐसे कार्यों को बढ़ावा मिलना चाहिए। वह 500 से अधिक सामाजिक सुधार के कार्यों की लिस्ट बनाने पर विचार कर रहे हैं, ताकि सामाजिक सुधारों की दिशा में और बेहतर प्रयास किए जा सकें।

 
विज्ञापन

- फोटो : लाल सिंह
डीजी (जेल) अजय कश्यप ने बताया कि तिहाड़ जेल में कैदियों के लिए सुधार कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है। वहां कई तरह के उत्पाद बनते हैं। कैदियों के लिए तिहाड़ स्कूल ऑफ आर्ट का संचालन भी किया जाता है, जिसमें उन्हें पेंटिंग और संगीत आदि की बारीकियां भी सिखाई जाती हैं। तिहाड़ से निकलकर कुछ कैदियों ने अपने रॉकबैंड बनाए हैं। जेल का मकसद कैदी को सजा देना ही नहीं, बल्कि उन्हें सुधारना भी है। 

कला प्रदर्शनी में 16 कैदियों द्वारा बनाई गई सात पेंटिंग और 14 मूर्तियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के आयोजकों ने केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन एवं उनकी पत्नी नूतन हर्षवर्धन को कैदियों द्वारा बनाया गया उनका स्केच प्रदान किया। 

नूतन ने कहा कि इन कैदियों ने अपनी कला के माध्यम से बहुत अच्छे-अच्छे संदेश दिए हैं, जिससे पता चलता है कि हर किसी को एक मौके की जरूरत होती है। यदि सही मौका दिया जाए तो लोगों की प्रतिभा सामने आती है। कार्यक्रम के दौरान मूर्तिकार राम सुतार सहित कई लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने आर्ट लाइफ गैलरी की संयोजिका प्रीति बजाज व प्रतिभा अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें