फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कार पार्किंग शुल्क दिया लेकिन पार्किंग नहीं बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद
विज्ञापन

- रामनगर की रेडीमेड मार्केट के व्यापारियों ने संवाद कार्यक्रम में समस्याओं के बारे में बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। गांधी नगर की रामनगर रेडीमेड गारमेंट्स मर्चेंट एसोसिएशन आज 55 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं के लिए लड़ाई लड़ रहा है। मार्केट में जलभराव, पार्किंग, सफाई, सीवर और शौचालय की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा व्यापारियों का कहना है कि वह सरकार को कर का भुगतान करते हैं, लेकिन फिर भी टैक्स से जुड़ीं कंपनियां उन्हें बेवजह परेशान करती हैं। यह कंपनियां उन्हें सिर्फ सुविधाओं के लिए आश्वासन ही देती हैं। उन्होंने बताया कि कन्वर्जन शुल्क के साथ कार पार्किंग शुल्क भी जमा कराया गया था लेकिन पार्किंग अब तक नहीं बनी। व्यापारियों ने इन समस्याओं को बृहस्पतिवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में रखीं।

जोगिंद्र पाल, मनोज कुमार व अन्य व्यापारियों ने बताया कि मार्केट की नालियों में गाद भरी है, जिस कारण जलनिकासी नहीं होती है। कई घंटों तक पानी सड़कों पर भरा रहता है और कई बार दुकानों के अंदर भी चला जाता है। अगर किसी दिन नाली की सफाई हो जाए तो कर्मचारी नालियों की गाद दुकानों के सामने डाल देते हैं। इससे दुकानों पर आने-जाने का रास्ता बंद हो जाता है। इसके अलावा सीवर की लाइन छोटी होने की वजह से और सफाई न होने से सीवर ओवरफ्लो हो जाते हैं, जिस कारण सीवर का पानी सड़कों पर बहता रहता है।मार्केट में पुरुषों और महिलाओं के लिए एक भी शौचालय नहीं है। इससे व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

-
व्यापारियों से बातचीत
व्यापारियों ने सरकार को कन्वर्जन शुल्क देते समय कार पार्किंग का शुल्क भी जमा किया था, लेकिन हमारे वाहनों को पार्क करने के लिए पार्किंग नहीं बनाई गई है। - श्याम सोनी, महामंत्री
दुकानदार जब लोन लेने जाते हैं, तो बैंक उनकी दुकानों को अवैध बताकर लोन देने से मना कर देते हैं, जिससे उनके व्यापार में गिरावट आ रही है। - श्रीकृष्ण गोयल, अध्यक्ष
मार्केट में बिजली की तारों का जाल बना हुआ है। ऐसे में कई बार हादसे हो चुके हैं लेकिन इन तारों को हटाने का इंतजाम नहीं किए गए हैं। - आशीष गुप्ता, सदस्य
विज्ञापन

मार्केट की गलियों की सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है। यहां कई बार हादसे भी हो चुके हैं। - जगदीश सुनेजा, सदस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें