फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को पैकर्स-मूवर्स बताने वाली एजेंसी ने किया 10 लाख का सामान गायब, पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 20 Nov 2018 08:03 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
वेबसाइट पर खुद को पैकर्स-मूवर्स बताने वाली एक एजेंसी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का करीब 10 लाख रूपये का सामान लेकर नदारद हो गई। पुलिस ने इस मामले में दर्ज शिकायत के हवाले से मंगलवार को बताया कि एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर मोहित कुमार का तबादला पिछले माह कंपनी की पुणे शाखा में कर दिया गया।
विज्ञापन


मोहित ने अपना सामान शिफ्ट कराने के लिए ‘जस्ट डायल’ वेबसाइट में पंजीकृत ‘रोज़ पैकर्स-मूवर्स’ एजेंसी को फोन किया। निहाल नामक व्यक्ति ने फोन उठाया और कुल 61 हजार रुपये में सामान पुणे तक भिजवाने का सौदा तय हुआ। 

शिकायत के अनुसार, 24 अक्टूबर को ट्रक आया और मोहित का सामान उसमें पैक कर दिया गया। ड्राइवर राजेश कुमार चौहान ने बताया कि 28 अक्टूबर तक सामान पुणे पहुंच जाएगा। मोहित विमान से पुणे पहुंचे और किराये पर फ्लैट ले कर सामान आने का इंतजार करते रहे। 29 अक्टूबर तक सामान नहीं पहुंचा तो उन्होंने निहाल को फोन किया। लेकिन निहाल हर बार बहाना बनाकर एक- दो दिन के लिए टालता रहा।
विज्ञापन


इस बीच ड्राइवर भी लगातार गलत लोकेशन बताकर मोहित को उलझाते रहा। ठगी का शक होने पर मोहित ने पुणे पुलिस से संपर्क किया तो सर्विलांस में पता चला कि यह ठगी नोएडा के सेक्टर- 88 और कुलेसरा के आसपास से की जा रही है। मोहित अपने सामान का पता लगाने के लिए दो बार पुणे से नोएडा आए। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

उनके मुताबिक, सामान की कीमत करीब 10 लाख रूपये थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक (शहर) सुधा सिंह ने बताया कि ठगी को लेकर कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें