फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन एक्सप्रेस: 120 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन पहुंची दिल्ली

Sun, 02 May 2021 04:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहुंची। इससे दिल्ली के मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहुंची दिल्ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहुंची। इससे दिल्ली के मरीजों को काफी राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार यह ऑक्सीजन एक्सप्रेस दुर्गापुर से कल चली थी और रविवार दोपहर में दिल्ली के तुगलकाबाद इंनलैंड कंटेनर डिपो पर पहुंची।
विज्ञापन


इसके माध्यम से छह क्रायोजेनिक लिक्विड ऑक्सीजन कंटेनर में भरकर 120.18 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंची है। इसकी जानकारी खुद रेल मंत्री पियूष गोयल ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, 'दुर्गापुर से चली ऑक्सीजन देश की राजधानी दिल्ली पहुंच गई है। भारतीय रेल कोरोना रोगियों की जीवन रक्षा के लिए महत्वपूर्ण ऑक्सीजन की आपूर्ति कर, इस महामारी से लड़ाई में विभिन्न राज्यों को अपना सहयोग दे रही है।'
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें