फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों पर फिर सियासत: आप बोली-अब सरकार कहेगी कोरोना था ही नहीं, राउत ने कहा-अपनों को खोने वाले लोग अदालत जाएं

Wed, 21 Jul 2021 02:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से ऑक्सीजन के अभाव में किसी भी मरीज की मौत की खबर नहीं मिली है।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन, संजय राउत और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली और देश के कई जगहों पर ऑक्सीजन की कमी से मौतें हुईं। इस पर भारत सरकार की ऑडिट कमेटी ने रिपोर्ट जारी की है जिसके अनुसार देश में कहीं भी ऑक्सीजन से एक भी मौत नहीं हुई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में और देश में कई अन्य स्थानों पर ऑक्सीजन की कमी के कारण कई लोगों की जान गई। अब इस रिपोर्ट पर सरकार को विपक्षी पार्टियों ने घेर लिया है, जानिए किसने क्या कहा...

विज्ञापन


सत्येंद्र जैनः
दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी से मौतें हुईं। ऑक्सीजन की कमी से जो मौतें हुई हैं उन्हें 5 लाख मुआवजा देने के लिए हमने कमेटी बनाई थी जिसे उपराज्यपाल ने भंग कर दिया। दिल्ली समेत देश भर में ऑक्सीजन की कमी के कारण कई लोगों की मौत हुई, यह कहना बिल्कुल गलत है कि ऑक्सीजन संकट के कारण किसी की मौत नहीं हुई।
 

मंत्री ने संसद में किया गुमराह: कांग्रेस
कांग्रेस ने मंगलवार को स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार पर यह 'गलत सूचना' देकर संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया कि कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी की मौत नहीं हुई। कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल ने कहा कि वह मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस लाएंगे क्योंकि उन्होंने सदन को 'गुमराह' किया है। सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा को सूचित किया दूसरी लहर के दौरान विशेष रूप से राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी की भी मौत की जानकारी नहीं दी। कांग्रेस ने मंगलवार को स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार पर यह 'गलत सूचना' देकर संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया कि कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी की मौत नहीं हुई। कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल ने कहा कि वह मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस लाएंगे क्योंकि उन्होंने सदन को 'गुमराह' किया है। सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा को सूचित किया दूसरी लहर के दौरान विशेष रूप से राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी की भी मौत की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


 प्रियंका ने केंद्र पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि ये मौतें इसलिए हुईं क्योंकि महामारी वाले साल में सरकार ने ऑक्सीजन निर्यात बढ़ा दिया और ऑक्सीजन का परिवहन करने वाले टैंकरों की व्यवस्था नहीं की। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, ‘ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई : केंद्र सरकार । मौतें इसलिए हुईं क्योंकि महामारी वाले साल में सरकार ने ऑक्सीजन निर्यात 700 प्रतिशत तक बढ़ा दिया। ’

कांग्रेस नेता आरोप लगाया कि मौतें इसलिए हुईं क्योंकि सरकार ने ऑक्सीजन का परिवहन करने वाले टैंकरों की व्यवस्था नहीं की। उन्होंने कहा कि अधिकार सम्पन्न समूह और संसदीय समिति की सलाह को नजरंदाज किया गया ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का कोई इंतजाम नहीं किया गया ।






संजय राउत:
राज्यसभा सांसद और शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने इस रिपोर्ट पर कहा कि, 'मेरे पास शब्द नहीं हैं। आखिर इस तरह का बयान सुनकर उनके परिजनों पर क्या गुजरी होगी, जिनकी मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हो गई थी? सरकार के खिलाफ केस दर्ज किया जाना चाहिए। वह झूठ बोल रहे हैं।' राउत ने कहा कि दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से अपने परिजनों को खो देने वाले लोगों को केंद्र सरकार को अदालत में ले जाना चाहिए। राउत ने कहा कि अनेक राज्यों में कई लोग ऑक्सीजन की कमी से मारे गए। जिन लोगों के रिश्तेदार ऑक्सीजन की कमी की वजह से मारे गए, उन्हें केंद्र सरकार को अदालत में ले जाना चाहिए।
विज्ञापन



तेजस्वी यादवः
तेजस्वी यादव ने भी इस पूरे मामले पर एक छोटा सा लेकिन सटीक ट्वीट करते हुए कहा, 'ठीक बा… मतलब सबने आत्महत्या की थी।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें