फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन ऑडिट रिपोर्ट पर घिरे केजरीवाल: भाजपा ने कहा- राजधानी के अस्पतालों में हुई मौतों की जिम्मेदार है दिल्ली सरकार

Fri, 25 Jun 2021 12:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित ऑक्सीजन ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान चार गुना ज्यादा ऑक्सीजन की मांग की जिससे अन्य राज्यों को परेशानी हुई...
विज्ञापन
प्राणवायु पर रार - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद से दिल्ली सरकार विपक्ष के निशाने पर है। भाजपा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस रिपोर्ट के आ जाने के बाद यह साफ हो गया है कि केजरीवाल ने झूठ बोला है।
विज्ञापन


इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने ये भी कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जब पूरे देश में ऑक्सीजन की जरूरत थी तो दिल्ली सरकार की ज्यादा मांग आपराधिक लापरवाही है। यह पूरी तरह से षड्यंत्र के तहत किया गया और ऐसा इसलिए किया गया ताकि अपनी गलती का ठीकरा दूसरे पर फोड़ा जा सके।





संबित पात्रा ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि जो व्यक्ति ऑक्सीजन को लेकर इतना बड़ा झूठ बोल सकता है वह राशन को लेकर क्या करेगा। वह सिर्फ घर-घर अपना नाम पहुंचाना चाहते हैं। संबित पात्रा ने कहा कि जिन लोगों ने जयपुर गोल्डन अस्पताल और बत्रा अस्पताल में अपने परिजनों को खोया उनके जिम्मेदार आप हैं। सुप्रीम कोर्ट के कमेटी की यह रिपोर्ट साफ-साफ यह बात कह रही है।
विज्ञापन


संबित पात्रा के आरोप
  • संबित पात्रा ने कहा इस रिपोर्ट को देखकर यकीन नहीं हो रहा कि ऑक्सीजन को लेकर कोई इस तरह का झूठ बोल सकता है। कोई जीवन के साथ खिलवाड़ कर सकता है? लेकिन यह रिपोर्ट यही बात कह रही है।
  • सुप्रीम कोर्ट के पैनल की रिपोर्ट में जो बात सामने आई है वह चौंकाती है। रिपोर्ट कहती है कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की ऑक्सीजन की जरूरत को चार गुना बढ़ाकर दिखाया गया।
  • केजरीवाल जी के झूठ की वजह से 12 अन्य राज्य जहां ऑक्सीजन की जरूरत थी उन्हें कमी झेलनी पड़ी।
  • केजरीवाल जी की वजह से 12 अन्य राज्यों को प्रभावित होना पड़ा है। केजरीवाल सरकार ने जघन्य अपराध किया है।
  • केजरीवाल जी नाकाम हो रहे थे इसलिए आपको ब्लेम शिफ्ट करना था। आपने झूठा अलार्म बजाया और पूरे देश में झूठा संदेश फैलाया। आपने हरियाणा और यूपी सरकार को गाली दी।
  • आज मालूम पड़ रहा है कि केजरीवाल सरकार ने झूठ बोला। रिपोर्ट कहती है कि केजरीवाल सरकार ने भारी भूल की थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें