फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रांड वेनिस मॉल के मालिक को जेल भेजा

Sat, 09 Feb 2019 04:10 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
jail
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए ग्रांड वेनिस मॉल के मालिक सतेंद्र उर्फ मोंटू को शुक्रवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी की खबर मीडिया में आने के बाद कुछ पीड़ित कासना कोतवाली व जिला अदालत में पहुंचे और उन्होंने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी देते हुए पुलिस कार्रवाई पर खुशी जताई। वहीं, बताया जा रहा है कि आरोपी पर पुलिस-प्रशासन गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर सकता है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मोंटू को कासना कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के केस दर्ज होने के अलावा अदालत से भी गैर जमानती वारंट जारी था। आरोपी पर बड़ी संख्या में लोगों ने केस दर्ज कराए हुए हैं। लंबे समय से पीड़ित गिरफ्तारी के लिए आला अधिकारियों से शिकायत कर रहे थे, लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर पाई थी। आरोपी को रात भर कासना कोतवाली में रखा गया। यहां वह फोटो खिंचाने से बचता नजर आया।

ठगी की सातवीं बरसी पर जेल पहुंचा
दिल्ली निवासी व्यापारी अनिल भल्ला ने बताया कि उन्होंने वेनिस मॉल में 1.70 करोड़ रुपये की दुकान बुक कराई थी। उन्होंने 8 फरवरी 2012 को भुगतान कर दिया था। आरोपी दुकान पर कब्जा नहीं दे रहा था और रुपये वापस मांगने पर धमकी दे रहा था। अब बुकिंग के आठ साल बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, इससे खुशी है। वहीं, पीड़ित विकास सक्सेना का कहना है कि मॉल में 70 लाख की दुकान बुक कराई थी, लेकिन आरोपी ने आज तक दुकान पर कब्जा नहीं दिया और न ही रुपये लौटाए। आरोपी की ठगी का शिकार दर्जनों लोग हैं। कई लोगों ने व्हाट्स एप ग्रुप भी बनाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें