फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा काटने वाली मशीन से गला रेतकर कारीगर की हत्या, हत्यारा मालिक फरार

Fri, 05 Jun 2020 07:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

गांधी नगर के रघुबरपुरा में बृहस्पतिवार रात एक फैक्टरी मालिक ने एक कारीगर की कपड़ा काटने वाली मशीन से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त विक्की (36) के रूप में हुई है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी फैक्टरी मालिक अरमान की तलाश कर रही है। पुलिस फैक्टरी में काम करने वाले अन्य लड़कों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वारदात गली नंबर-2, रघुबरपुरा, गांधी नगर में हुई। यहां प्रीतम नामक शख्स का मकान है। उसी में लोनी निवासी अरमान सिलाई की फैक्टरी चलाता है। बड़े कारोबारियों से कपड़ा लाकर यहां कटिंग कर सिलाई होती है। मूलरूप से लोनी का रहने वाला विक्की भी यहीं पर काम करता था। बृहस्पतिवार शाम को विक्की और अरमान दोनों फैक्टरी में मौजूद थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान विक्की अचेत हुआ तो आरोपी ने कपड़ा काटने वाली मशीन से विक्की का गला रेत दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।  

शोर-शराबा सुनकर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को खून से लथपथ विक्की की लाश मिली। देर रात अन्य कारीगरों ने विक्की की पहचान की। बाद में उसके परिजनों को हत्या की सूचना दे दी गई। गांधी नगर थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें