फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत माता की जय' पर मुश्किल में औवेसी, कोर्ट ने मांगी एटीआर रिपोर्ट

Wed, 23 Mar 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : pti
विज्ञापन
कोर्ट ने पुलिस से हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने ओवैसी के खिलाफ शिकायत पर सात मई को कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) दाखिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


भारत की जय नहीं बोलूंगा चाहे कोई मेरी गर्दन पर छुरी क्यों न रख दे, इस बयान के विरोध में स्वराज जनता पार्टी के अध्यक्ष बृजेश चंद शुक्ला ने ओवैसी के खिलाफ देशद्रोह व भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

ओवैसी राजनीतिक दल एआईएमआईएम के अध्यक्ष व हैदाराबाद से सांसद हैं। कड़कड़डूमा जिला अदालत के सीएमएम मुनेश मरकन ने शुक्ला की शिकायत पर कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश करावल नगर थाने के एसएचओ को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'बयान देश के प्रति नफरत और दुश्मनी को दिखाता है'

न्यायालय - फोटो : file photo
कोर्ट ने उत्तरी पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त के माध्यम से यह निर्देश एसएचओ को दिया है। पेश शिकायत में कहा गया है कि ओवैसी ने अपने बयान में कहा कि अगर उसकी गर्दन पर कोई छुरी भी रख देगा वह तब भी भारत माता की जय नहीं बोलेगा।

उसका यह बयान देश के प्रति उसकी नफरत और दुश्मनी को दिखाता है। यह शिकायत स्वराज जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश चंद शुक्ला ने दायर की है। शुक्ला ने भजनपुरा थाना एसएचओ को ओवैसी पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की है।

कोर्ट में अधिवक्ता राजेश कुमार द्वारा दायर की गई अर्जी में कहा गया है कि हैदराबाद के सांसद का बयान दिखाता है कि वह देश के प्रति वफादार नहीं है और देश की छवि को खराब करना चाहते हैं। उनका यह बयान देशद्रोह के दायरे में आता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें