फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दक्षिण कोरिया के निवेश से 5 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




गुरुग्राम। जिले में निवेश बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए दक्षिण कोरिया की कंपनियों से बातचीत चल रही है। इन कंपनियों के आने से जिले में 1000 करोड़ रुपये तक का निवेश आने की संभावना है। इससे 5 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) निवेश के लिए जमीन की तलाश कर रहा है। एचएसआईआईडीसी के उपमहाप्रबंधक अरुण गर्ग ने बताया कि कंपनियों की जरूरतों के अनुसार प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। बातचीत और प्रस्ताव प्रक्रिया पूरी होने के बाद निवेश की स्थिति स्पष्ट होगी। दक्षिण कोरियाई कंपनियों के इस निवेश से जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, निवेश करने वाली कंपनियों और परियोजनाओं की अंतिम जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें